Expert

दूध के साथ खाएंगे ये 3 फल तो मिलेगा दोगुना फायदा, जानें क्यों बेस्ट है इनका कॉम्बिनेशन

Best Fruits To Eat With Milk: दूध के साथ कुछ फलों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें दूध के साथ किन फलों का सेवन है फायदेमंद।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध के साथ खाएंगे ये 3 फल तो मिलेगा दोगुना फायदा, जानें क्यों बेस्ट है इनका कॉम्बिनेशन

गर्मियों का मौसम है और इन दिनों हम सभी गर्मियों में कूल रहने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। साथ ही जो लोग स्वस्थ आहार को फॉलो करते हैं वे लोग स्मूदीज और मिल्क शेक का सेवन बहुत करते हैं। साथ ही कई लोग तो दूध के साथ फलों का सेवन भी करते हैं। दूध के साथ फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदमंद होता है। लेकिन सभी फलों का सेवन दूध के साथ नहीं किया जा सकता है। इन दिनों हम देखते हैं कि लोग गर्मियों में ठंडा रहने के लिए दूध के साथ गलत फलों को मिलाकर सेवन करते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह सही है कि मिल्क और स्मूदीज के सेवन से न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। लेकिन आप शेक और स्मूदीज बनाने के लिए दूध के साथ किसी भी फल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आयुर्वेद कि अनुसार कई फलों को दूध के साथ लेने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं जैसे तरबूज और दूध का सेवन पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

अब सवाल यह है कि कौन से फलों का सेवन दूध के साथ करना स्वस्थ है और सेहत के लिए लाभकारी है? चिंता न करें, इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 3 फलों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आप दूध के साथ (Best Fruits To Eat With Milk in Hindi) करके कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Banana With Milk Benefits

दूध के साथ कौन सा फल खा सकते हैं? (Best Fruits To Eat With Milk in Hindi)

1. केला

दूध के साथ आप केले का सेवन कर सकते हैं। यह कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केले में सेहत के लिए जरूरी विटामिन बी 6, विटामिन बी 5 और विटामिन बी 3 के साथ फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है। पाचन तंत्र के लिए केले का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। केले का सेवन शरीर में पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। दूध केला और शहद का दुबले-पतले और कमजोर लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। दूध, केला और शहद का एकसाथ सेवन वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप सीधे तौर पर केले और दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर शेक या स्मदी बनाकर भी पी सकते हैं।

इसे भी पढें: सबके लिए नहीं फायदेमंद होती कीटो डाइट, इन 5 तरह के लोगों के लिए हो सकती है नुकसानदायक

2. आम

आम सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि स्वास्थ्य को कई लाभ भी प्रदान करता है। आम विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही आम में कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। वहीं दूध कैल्शियम, विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। जिससे यह कॉम्बिनेशन आपके आंखों, हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

Mango With Milk Benefits

3. खरबूजा

आपने अक्सर लोगों को दूध और खरबूजा का सेवन करते देखा होगा। लोग स्मूदीज और शेक के तौर पर खरबूजा और दूध का खूब सेवन करते हैं। खरबूजा पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें मौजूद विटामिन ए बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खरबूजा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे में मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी होता है। साथ ही यह पोटेशियम से भरपूर होता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और हृदय संबंधी रोगों का जोखिम कम होता है। यह कॉम्बिनेशन सेहत को कई लाभ प्रदान कर सकता है।

इसे भी पढें: क्या डायबिटीज में संतरे का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

दूध के साथ इन फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन अगर आप रोजाना इसका सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श करें। क्योंकि कुछ लोगों को दूध और फल के कॉम्बिनेशन से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर से परामर्श करके ही इस तरह के फू़ड कॉम्बिनेशन को ट्राई करें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

क्या डायबिटीज में संतरे का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer