Ganesh Chaturthi Special 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व लगभग पूरे देश में मनाया जाता है। महाराष्ट्र के अलावा उत्तर भारत में भी लोगों के द्वारा इस दिन उपवास किया जाता है। इस दिन सुबह से ही भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता यह है कि इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा की घर में स्थापना करने से पूरा वर्ष खुशहाली आती है। इस अवसर पर विशेष रुप से महिलाएं व्रत रखती हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं को व्रत के दौरान थकान व कमजोरी महसूस होने लगती है। यह एक आम समस्या है, जो अधिकतर महिलाओं को देखने को मिलती है। ऐसे में आप कुछ फलों का सेवन कर सकती हैं। फलों में नेचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। फलों के सेवन से व्रत में तुरंत एनर्जी मिलती है और आपकी थकान भी दूर होती है। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि इस बार गणेश चतुर्थी में तुरंत एनर्जी पाने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए।
गणेश चतुर्थी व्रत में एनर्जी पाने के लिए करें इन फलों का सेवन | Fruits To Eat In Ganesh Chaturthi Fast To Stay Energetic In Hindi
केले का करें सेवन
केले में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। व्रत के दौरान आप केले का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पोटेशियम एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो मांसपेशियों को एनर्जी प्रदान करता है। व्रत में थकान को दूर करने के लिए आप सुबह के समय केले का सेवन कर सकते हैं।
सेब
पहली बार व्रत रखने वालों व कुछ लोगों के व्रत के दौरान बार-बार भूख लगने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में हाई फाइबर पाया जाता है। फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और आपको भूख का अहसास नहीं होता है। सेब में नेचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखता है।
अनार
अनार बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। अनार में मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपके शरीर की दैनिक आवश्यक को पूरा करते हैं। इससे थकान दूर होती है और आपको व्रत के दौरान पाचन की समस्या नहीं होती है। आप व्रत में अनार का जूस भी पी सकते हैं।
संतरा
संतरे में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। व्रत में इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। व्रत में संतरे का जूस पीने से आपको नेचुरल शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
अंगूर
अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। यह आपका मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है और आप पूरा दिन बेहतर महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के व्रत रखने से पहले आपको जरूर पता होने चाहिए ये 6 नियम, ज्यादातर लोग नहीं जानते इनके बारे में
अगर, आपको कुछ विशेष तरह के फल से एलर्जी है तो उसे व्रत में खाने से परहेज करें, क्योंकि इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आप व्रत में अमरूद, जामुन व कुछ डाई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version