Expert

फल खाने के तुरंत बाद हो जाती है ब्लोटिंग तो राहत के लिए अपनाएं ये 3 उपाय, मिलेगा फायदा

कुछ लोगों को फल खाने के बाद ब्लोटिंग होती है। यहां जानिए, फलों को खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग की समस्या को कैसे दूर करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
फल खाने के तुरंत बाद हो जाती है ब्लोटिंग तो राहत के लिए अपनाएं ये 3 उपाय, मिलेगा फायदा


फिट और हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। फलों से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जिससे शरीर को पोषण मिलता है। इसके साथ ही फलों में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनके सेवन से कुछ लोगों को ब्लोटिंग की दिक्कत होती है। ऐसे में लोग उन फलों का सेवन करना बंद कर देते हैं, ऐसे में शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं, जिन्हें आजमाने से फलों को खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग से निजात मिल सकती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कुछ ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रहे हैं, जिनसे आपको फल खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग से छुटकारा मिल सकता है।

फलों को खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या को कैसे दूर करें? -  Tips To Reduce Bloating After Eating Fruits

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि कुछ ही फल ऐसे हैं जिन्हें खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इन फलों में सेब, तरबूज, खरबूजा, सूखी खुबानी का नाम शामिल है। खासकर लोगों को सेब खाने के बाद सबसे ज्यादा ब्लोटिंग होती है। ऐसे में सबसे पहले ये ध्यान रखना चाहिए कि सेब को कभी भी बिना छिलके के न खाएं। कई लोग सेब को छीलकर खाते हैं, जिससे सही पोषण नहीं मिलता है। सेब को अच्छे से धोने के बाद छिलके के साथ ही खाएं। यहां फलों के मुताबिक आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं, जिन से ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है।

1. जिन लोगों को सेब खाने के बाद ब्लोटिंग (Bloating) या पेट फूलने की समस्या होती है, उन्हें सेब का सेवन करने से पहले इसे दालचीनी के पानी में 30 मिनट के लिए भिगोकर रखना चाहिए। दालचीनी के अलावा आप काली मिर्च या लौंग के पानी में भी सेब को भिगोकर खा सकते हैं। ऐसा करने से सेब में मौजूद नेचुरल शुगर पेट में जाकर पचने में समस्या उत्पन्न नहीं करती है। दरअसल, सेब में सोर्बिटोल होता है, जो पेट में जाकर गैस का कारण बनता है। सेब के अलावा जामुन, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी में भी यह पाया जाता है। ऐसे में इन फलों का सेवन करने से पहले इन्हें दालचीनी के पानी में जरूर भिगोएं।

bloating remedy

इसे भी पढ़ें: क्या फल और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नियम

2. जिन लोगों को खरबूजा खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या होती है उन्हें खरबूजे पर काली मिर्च का पाउडर छिड़कर कर खाना चाहिए। खरबूजे की मिठास फ्रुक्टोज के कारण होती है, जो कि पाचन सिस्टम को धीमा कर सकती है। जिसके कारण पेट फूलने और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जब भी आप खरबूजे का सेवन करें तो इस पर काली मिर्च का पाउडर डालना न भूलें। 

इसे भी पढ़ें: क्या फल खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

3. पोषक तत्वों से भरपूर सूखी खुबानी स्वाद में जबरदस्त लगती हैं और इससे शरीर को पोषण भी मिलता है। लेकिन इसमें पाई जाने वाली नेचुरल शुगर के कारण कुछ लोगों को गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सूखी खुबानी का सेवन करने से पहले इन्हें कम से कम 7 घंटे के लिए जरूर भिगोएं। ऐसा करने से ब्लोटिंग की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा सूखी खुबानी के ज्यादा सेवन से भी बचें, एक दिन में 2 से 3 खुबानी ही खाएं।

यह सभी आयुर्वेदिक उपाय फलों के सेवन के बाद होने वाली ब्लोटिंग और पेट के फूलने की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा फायदा

Disclaimer