स्वस्थ खानपान और जीवनशैली की मदद से आप शरीर को न सिर्फ फिट रखते हैं बल्कि इससे शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां भी नहीं होती हैं। दूध को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद पेय पदार्थ माना जाता है, इसके सेवन से आपके शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं। दूध में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई लोगों का यह प्रश्न है कि क्या दूध के साथ शहद और केला खाया जा सकता है? अगर हां तो इसके क्या फायदे होते हैं। दरअसल दूध केला शहद के फायदे अनेकों हैं और इनका एकसाथ सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध, केला और शहद का एक साथ सेवन शरीर में कई गंभीर समस्याओं को दूर करने का भी काम करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। आइये जानते हैं दूध केला शहद के फायदे और इनके सेवन का तरीका।
दूध केला शहद खाने से क्या होता है? (Health Benefits Of Eating Milk, Banana And Honey Together)
दूध, केला और शहद का सेवन शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय के मुताबिक केले में सेहत के लिए जरूरी विटामिन बी 6, विटामिन बी 5 और विटामिन बी 3 के साथ फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है। पाचन तंत्र के लिए केले का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। केले का सेवन शरीर में पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। दूध केला और शहद का दुबले-पतले और कमजोर लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। दूध, केला और शहद का एकसाथ सेवन वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके एकसाथ सेवन से होने वाले प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।
1. दूध केला और शहद को एकसाथ खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और शहद में शरीर के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा दूध में कई फायदेमंद पोषक तत्व एक साथ मिलकर शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एक अच्छा कॉम्बिनेशन बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सख्ती से बचने के लिए करें इन 7 फूड्स का सेवन
2. केला, दूध और शहद का एक साथ सेवन शरीर की स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इन तीनों चीजों की स्मूदी बनाकर या कई अन्य तरीकों से सेवन कर सकते हैं। केले, शहद और दूध में मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन चेहरे की झुर्रियों को कम करने का काम करता है और स्किन को कोमल और चिकना बनाने का काम करता है।
3. पाचन तंत्र के लिए केला, दूध और शहद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। केले में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में केला, दूध और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : क्या सर्दियों में केला खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें ठंडे मौसम में केला खाने के फायदे और नुकसान
4. गर्म दूध में शहद और केला मिलकर सेवन करने से तनाव और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है। तंत्रिका तंत्र को और तंत्रिका कोशिकाओं के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप गर्म दूध में शहद मिलकर रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में शहद और गर्म दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप शहद और दूध के साथ केला भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
5. दूध, केला और शहद का एकसाथ सेवन करने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में फायदा मिलता है। दूध में मौजूद हेल्दी फैट और केले में मौजूद तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने का काम करता है और हृदय से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही शहद, दूध और केला का सेवन शरीर को कई तरह की इन्फेक्शन की समस्या से भी बचाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 फायदे
टॉप स्टोरीज़
कैसे करें केला, दूध और शहद का सेवन? (Tips To Consume Milk, Banana And Honey Together)
आपने केला और दूध या दूध और शहद का एकसाथ सेवन तो करते होंगे। लेकिन केला, दूध और शहद का भी एकसाथ सेवन किया जा सकता है। केला, दूध और शहद का एकसाथ सेवन करने के लिए आप 1 से 2 केला और 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर स्मूदी या शेक बना सकते हैं। इसके अलावा गर्म दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर उसमें केले को मैश करके डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
दूध, केला और शहद का सेवन करते समय सावधानियां (Precaution While Eating Milk, Banana And Honey Together)
दूध, केला और शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दूध, केला और शहद का एकसाथ सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है और न ही इसके कोई साइड इफेक्ट्स देखने को मिले हैं। लेकिन इसका सेवन करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि अगर आपको एलर्जी या खानपान से जुड़ी कोई समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूरी है।
(all image source - freepik.com)