रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। जानते हैं कैसे करें रात में शहद का सेवन
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले शहद की एक चम्मच का सेवन किया जाए तो सेहत को कई समस्या से दूर रख सकता है। रात को सोने से पहले शहद का सेवन न गुनगुने दूध के साथ या पानी के साथ कर सकते हैं। जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप रात को सोने से पहले शहद का सेवन करते हैं तो सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - खांसी होगी दूर

गले की खांसी को दूर करने में रात में एक चम्मच शहद का सेवन बेहद उपयोगी है। जैसे हमने पहले भी बताया शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो न केवल कफ को पतला करते हैं बल्कि कफ को पतला कर बाहर निकलाते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसका सेवन करें।

2 - इम्यूनिटी रहेगी मजबूत

शहद के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि संक्रमण से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद का सेवन रात को सोने से पहले करें। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें- पीले कनेर के फूल, छाल, जड़ और पत्ते सभी होते हैं सेहत के लिए उपयोगी, जानें इसके 5 फायदे, प्रयोग और कुछ नुकसान

3 - त्वचा के लिए लाभदायक

चेहरे पर शहद का इस्तेमाल नमी बरकरार रखता है। आपको बता दें कि रात को सोने से पहले शहद खाने से भी चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। साथ ही चेहरा खिला-खिला और रंग साफ महसूस होता है।

4 - बालों के लिए फायदेमंद

शहद के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं बल्कि बालों को खराब होने से भी बचाते हैं। शहद के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन बालों की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। इसके अलावा शहद में दही, अंडा, एलोवेरा आदि को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

5 - मुहांसे की समस्या हो दूर

मुहांसे की समस्या को दूर करने के लिए रात को खाया गया शहद आपके काम आ सकता है। बता दें कि शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुहांसे की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले शहद का सेवन करें। इससे अलग आप रात को शहद मुहांसों वाली जगह पर लगा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- तुलसी के तेल के 7 फायदे, सावधानियां और इस्तेमाल करने का तरीका

6 - वजन कम करने में सहायक

वजन को कम करने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। ऐसा करने से शरीर के मैं जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले व्यक्ति शहद में नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर इसका सेवन कर सकता है। लेकिन व्यक्ति को शहद का सेवन रात के डिनर के 3 से 4 घंटे बाद करना होगा।

7 - गले की खराश

गले की खराश को दूर करने में शहद आपके काम आ सकता है। ऐसे में अब रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके साथ-साथ आप अदरक का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल खराश की समस्या दूर होगी बल्कि गले की समस्या से राहत मिलेगी।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात में सोने से पहले शहद का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन शहद का सेवन तकरीबन डिनर के 2 या 3 घंटे के बाद करें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Read Next

पथरी, डायबिटीज, त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है इंद्र जौ, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer