नींबू का रस शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि इस रस के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन सी, एंटी एजिंग गुण आदि गुण पाए जाते हैं जो शरीर को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस की। यदि सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस का सेवन किया जाए तो सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि व्यक्ति गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करता है तो इससे सेहत को कैसे लाभ हो सकता है। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - पाचन क्रिया हो तंदुरुस्त
पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि इसको सिट्रस फल के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया सुचारु रुप से अपना काम कर सकती है। इससे अलग एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि यदि सुबह की शुरुआत गर्म पानी के साथ और नींबू के रस के साथ की जाए तो पाचन क्रिया को कई फायदे हो सकते हैं। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ें- ज्यादा नींबू पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें एक दिन में कितनी मात्रा है सुरक्षित
2 - वजन कम करने में उपयोगी
आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ ही यदि नींबू के रस का सेवन किया जाए तो ऐसा करने से बढ़ती वजन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। बता दें कि नींबू के रस का सेवन गुनगुने पानी के साथ किया जाता है तो उससे खटास कम हो जाती है। इसके कारण कैलोरी भी प्रभावित होती है। ऐसे में इसके सेवन करने पर वसा को कम किया जा सकता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाला विटामिन सी वजन को कम कर सकता है।
3 - इम्यूनिटी को बढ़ाए
इम्यूनिटी को बढ़ाने में विटामिन सी आपके बेहद काम आ सकता है और नींबू के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी भी मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करते हैं तो ऐसा करने से न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य कर सकता है।
4 - ऊर्जा को बढ़ाए
ऊर्जा को बढ़ाने में गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में जो लोग अपनी एनर्जी को बूस्ट करना चाहते हैं वे नियमित रूप से सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पूरा दिश ना केलव ऊर्जा महसूस करेगा बल्कि उसकी एनर्जी भी बूस्ट होगी।
इसे भी पढ़ें- Lemon Ginger Tea: सर्दियों में अदरक नींबू की चाय पीने के फायदे और नुकसान
5 - त्वचा के लिए उपयोगी
त्वचा की गई समस्या को दूर करने में नींबू पानी आपके बेहद काम आ सकता है। जैसा कि आपको पहले भी बताया कि नींबू पानी के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को साफ रख सकता है। वहीं इसके सेवन से झुर्रियों की समस्या, फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभावों को कम आदि समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से गुनगुने पानी के साथ नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्म नींबू पानी के सेवन से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले एक बार इसकी सीमित मात्रा के बारे में जान लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।