
Does Applying Lemon Makes Hair White: एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना बेहद आम है। हालांकि, आजकल अधिकतर लोग कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। छोटी उम्र में बालों का सफेद होना, कॉन्फिडेंस लेवल को कम कर सकता है। यह समस्या व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। लेकिन छोटी उम्र में बाल सफेद क्यों होने लगते हैं? वैसे तो जेनेटिक, विटामिन्स-मिनरल्स की कमी, हार्मोनल असंतुलन, खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और कुछ बीमारियां सफेद बालों का कारण बन सकती हैं। हालांकि, ऐसे कयास भी लगाए जाते हैं कि कुछ घरेलू उपाय भी सफेद बालों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या नींबू का रस लगाने से बाल सफेद हो जाते हैं? आइए, इसके बारे में जानने के लिए हमने एक्सपर्ट्स से बात की-
क्या नींबू का रस लगाने से बाल सफेद हो जाते हैं?- Does Applying Lemon Juice to Hair Make it Grey in Hindi
क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक ओमचेरी?
स्किन लैटिस क्लीनिक, गुरुग्राम के मुख्य त्वचा विशेषज्ञ और निदेशक डॉ. अभिषेक ओमचेरी बताते हैं, "नींबू का रस लगाने से बाल सफेद हो जाते हैं, यह एक बेहद बड़ा मिथक है। नींबू का रस लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं। आप चाहें तो अपने स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस सेहत के साथ ही बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, नींबू का रस सीधे बालों पर बिलकुल न लगाएं। आप एलोवेरा, दही, बादाम के तेल जैसी चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।"
इसे भी पढ़ें- सफेद बालों की समस्या दूर करेगा अरंडी का तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल
क्या कहती हैं हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन?
शहनाज हुसैन बताती हैं कि बालों पर नींबू के रस का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। नींबू के रस में मौजूद तत्व बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे डैंड्रफ और संक्रमण की समस्या दूर होती है। हालांकि, नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो बालों से केराटिन को निकाल सकता है। केराटिन बालों में मौजूद एक प्रकार का प्रोटीन होता है। केराटिन के निकलने से बालों का रग भी निकल सकता है। अगर आप नींबू के रस को किसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर लगाएंगे, तो इससे बाल सुरक्षित रहेंगे।
बालों पर नींबू का रस कैसे लगाएं?
- आप अरंडी के तेल में नींबू का रस मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। एक चम्मच अरंडी के तेल में 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। आप इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं।
- आप बालों पर नारियल तेल में मिलाकर भी नींबू का रस लगा सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- मेथी के पेस्ट में भी नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है। मेथी के बीजों का पेस्ट बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
- आप चाहें तो शैंपू में भी नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ, इरिटेशन और ड्राईनेस से छुटकारा मिलेगा।
- मेहंदी पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं चुकंदर और मेहंदी का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
बालों पर नींबू का रस लगाते समय बरतें ये सावधानियां
- आपको नींबू का रस सीधे बालों पर लगाने से बचना चाहिए। इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
- बालों पर रोजाना नींबू का रस लगाने से बचें। इससे खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है।
- बालों पर नींबू का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे स्कैल्प को इरिटेशन हो सकती है।
- बालों और स्कैल्प पर अधिक मात्रा में नींबू का रस लगाने से बचें। इससे ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है।
- बालों पर ज्यादा समय तक नींबू का रस लगाने से बचना चाहिए।
अगर आप बालों पर नींबू का रस लगाना चाहते हैं, तो 15-20 दिन में एक बार लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version