How To Use Beetroot and Henna For Grey Hair: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली बालों को भी नुकसान कर सकती है। पोषक तत्वों की कमी होने से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने और देखभाल न करने से भी बाल सफेद होने लगते हैं। इस समस्या को परमानेंट खत्म करने के लिए आपको न्यूट्रिशन और देखभाल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा अगर बालों पर कुछ देसी नुस्खे भी अपनाएं जाएं, तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आप चुकंदर और मेहंदी का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसे पहली बार इस्तेमाल करने से ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। चुकंदर और मेहंदी दोनों ही बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए फायदेमंद हैं। इनके इस्तेमाल से बालों में शाइन और नेचुरल कलर बना रहता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इसे कैसे तैयार करना है।
सफेद बालों को काला करने के लिए चुकंदर और मेहंदी का हेयर मास्क- Beetroot and Mehendi Hair Mask To Color Gray Hair
सामग्री
- चुकंदर का पाउडर- 3 चम्मच
- मेहंदी पाउडर- 3 चम्मच
- चुकंदर का जूस- 1 गिलास
- कलौंजी पाउडर- 2 चम्मच
- चाय पत्ती- 2 चम्मच
- मेथी दाने का पाउडर- 2 चम्मच
इसे भी पढ़ें- बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये 4 चीजें, नहीं पड़ेगी हेयर कलर की जरूरत
बनाने का तरीका
हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक लोहे की कढ़ाई लेनी है। इसमें चुकंदर का पाउडर और मेहंदी पाउडर एक साथ मिलानी है। अब इसमें एक गिलास चुकंदर का रस डालकर सभी चीजें अच्छे से मिलाएं। अगले स्टेप में 2 चम्मच मेथी दाने का पाउडर, कलौंजी पाउडर और चाय पत्ती भी मिलाएं। सभी चीजों को हल्की आंच पर भून लें। जब यह मिश्रण अच्छे से सूख जाए, तो इसे 24 घंटे के लिए ढ़ककर रख दें। तब तक इसे बिलकुल न इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल करने का तरीका
आपको इसे बनाते ही इस्तेमाल नहीं करना है। क्योंकि इससे हेयर मास्क का कलर अच्छा आता है। इसलिए इसे अगले दिन लगाएं जिससे लोहे की कढ़ाई से रंग ज्यादा गाढ़ा हो जाए। अगले दिन इस पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे तक लगाकर रखें फिर नॉर्मल पानी से बाल धो लें। इस हेयर मास्क को आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। पहली बार इस्तेमाल से ही आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगें। अगर इसके इस्तेमाल के बाद आपको सिर में खुजली या अन्य समस्या होती है, तो इसे इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें- बिना मेंहदी बाल लाल करने के लिए इस तरह लगाएं चुकंदर, मिलेंगे नैचुरली बरगंडी हेयर
चुकंदर और मेहंदी हेयर मास्क क्यों असरदार है? Benefits of Beetroot and Mehendi Hair Mask
चुंकदर और मेहंदी दोनों ही बालों को रंगने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक रंग सफेद बालों को रंगने में मददगार होते हैं। मेथी और कलौंजी बालों को शाइन और नमी देने में मदद करते हैं। कलौंजी और चायपत्ती में मौजूद गुण बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
अगर आपको बालों से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।