Expert

बालों पर मेहंदी लगाते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फायदा

मेहंदी बालों के लिए काफी अच्छी होती है। अधिकतर लोग बालों पर मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी लगाते समय इन गलतियों को करने से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर मेहंदी लगाते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फायदा


मेहंदी सिर्फ हाथों पर ही नहीं, बालों पर भी लगाई जाती है। अधिकतर लोग बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, सफेद बालों को छिपाने या बालों को काला करने के लिए भी मेहंदी का उपयोग किया जाता है। मेहंदी लगाने से बाल सिल्की और शाइनी भी बनते हैं। यानी मेहंदी बालों के लिए काफी अच्छी (Mehndi Benefits for Hair) होती है। मेहंदी बालों की चमक बढ़ाती है। इतना ही नहीं, मेहंदी लगाने से बाल मजबूत भी बनते हैं। सभी लोग बालों पर अलग-अलग तरीकों से मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी बालों और स्कैल्प, दोनों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन बालों पर मेहंदी लगाते समय आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं बालों पर मेहंदी लगाते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए-

बालों पर मेहंदी लगाते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

1. बालों पर तेल लगाना

कई लोग मेहंदी लगाने से पहले बालों पर तेल लगा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो बालों पर तेल लगाने से बचें। बालों पर मेहंदी लगाने वाले हैं, तो ऑयलिंग न करें। अगर आप ऑयलिंग करना भी चाहते हैं, तो सिर्फ बालों की जड़ों पर ही लगाएं। खासकर, अगर आपके बाल ऑयली है, तो तेल बिल्कुल न लगाएं। इससे बालों पर मेहंदी का रंग सही तरीके से नहीं लग पाता है। बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़ाने के लिए ऑयलिंग करने से बचाएं। हालांकि, बालों की सेहत के लिए ऑयलिंग करना बहुत फायदेमंद होता है। ऑयलिंग करने से बाल जड़ से मजबूत (Hair Oiling Benefits in Hindi) बनते हैं। बालों का टूटना और झड़ना भी बंद होता है।

इसे भी पढ़ें- Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी कब और कैसे लगाएं? जानें सही तरीका

2. मेहंदी को नॉर्मल पानी में भिगोना

कई लोग मेहंदी को सिर्फ नॉर्मल पानी में भिगोकर रख देते हैं। फिर मेहंदी को बालों पर लगा लेते हैं। लेकिन आपको सिर्फ नॉर्मल पानी में नहीं भिगोना चाहिए। आप मेहंदी में चाय का पानी मिक्स कर सकते हैं। इससे बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ता है। आप चाहें तो पहले पानी को गर्म कर लें, फिर इसमें मेहंदी मिक्स कर लें। इसके बाद बालों पर मेहंदी अप्लाई की जा सकती है। 

mehndi for hair

3. मेहंदी को भिगोते ही बालों पर लगा देना

अगर आप मेहंदी को पानी में भिगोने के तुरंत बाद बालों (Mehndi for Hair) पर लगा देते हैं, तो ऐसी गलती करने से बचें। बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए, इसके लिए मेहंदी को 1-2 घंटे तक भिगोकर जरूर रखें। अगर आप तुरंत घोली हुई मेहंदी लगाएंगे, तो इससे बालों पर रंग अच्छी तरह से नहीं चढ़ पाएगा। आप चाहें तो मेहंदी को रात में भिगोकर, सुबह बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह से चढ़ेगा और बालों की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें- मेहंदी में इन 4 चीजों को मिलाकर बालों पर लगाएं, बाल बनेंगे काले-घने और लंबे

4. मेहंदी में नींबू का रस डालना

अक्सर लोग मेहंदी में तरह-तरह की चीजें जैसे-अंडा, बेसन या नींबू का रस मिला देते हैं। आपको मेहंदी के साथ नींबू का रस बिल्कुल नहीं मिलाना चाहिए, इस गलती को करने से बचें। नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। नींबू का रस बालों को ड्राई और बेजान भी बना सकता है। इसलिए मेहंदी में नींबू के रस का इस्तेमाल न करें। आप सिर्फ पानी में घोली हुई मेहंदी अप्लाई कर सकते हैं। 

Read Next

पुरुषों में बाल झड़ने का बड़ा कारण होते हैं DHT, जानें इन्हें ब्लॉक करने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version