मेहंदी में इन 4 चीजों को मिलाकर बालों पर लगाएं, बाल बनेंगे काले-घने और लंबे

What to Mix in Mehandi for Hair in Hindi: अपने बालों पर मेहंदी लगाते हैं, तो आप इसमें कुछ चीजें मिला सकते हैं। इससे बाल काले और घने बनेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेहंदी में इन 4 चीजों को मिलाकर बालों पर लगाएं, बाल बनेंगे काले-घने और लंबे

What to Mix in Mehandi for Hair in Hindi: काले बाल न सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं। बल्कि काले बाल हमारे लुक और खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देते हैं। यहीं वजह है कि अधिकतर लोग अपने बालों को हमेशा काला बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद भी अकसर लोगों को उम्र से पहले सफेद बाल, बाल टूटने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए अधिकतर लोग मेहंदी लगाते हैं। लेकिन सिर्फ मेहंदी लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए आपको मेहंदी में कुछ-न-कुछ जरूर मिलाकर लगाना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि बालों को काला करने के लिए मेंहदी में क्या मिलाकर लगाएं? या फिर मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं जिससे बाल ना झड़े? मेहंदी में क्या क्या मिलाकर लगाना चाहिए? (Balo me Mehndi Kya Mila kar Lagaye)

1. मेहंदी और अंडा 

अगर आप अपने बालों को काला और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मेहंदी में अंडा मिलाकर लगा सकते हैं। अंडा और मेहंदी का कॉम्बिनेशन बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। इससे बालों में चमक भी आती है। इसके लिए आप 2 चम्मच मेहंदी लें। इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और अंडा मिला लें। अब इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगा लें।  

30 से 40 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। आप अपने बालों को काला बनाने के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इससे आपको सफेद बालों से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों और नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे

mehndi for hair

2. मेहंदी और आंवला

मेहंदी और आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। मेहंदी और आंवला का कॉम्बिनेशन सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में पानी डालें। अब इसमें मेहंदी और आंवला पाउडर मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे से एक घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बाल काले, मजबूत और लंबे बनेंगे। साथ ही बालों का झड़ना भी बंद होगा। मेहंदी और आंवला हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकता है।

3. मेहंदी और नारियल का दूध

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप मेहंदी में नारियल का दूध मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में नारियल का तेल लें। अब इसमें मेहंदी का पाउडर डालें। मेहंदी और नारियल के दूध को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। इससे बाल झड़ने बंद होंगे। बाल काले और मजबूत बनेंगे। इसलिए अगर आपके सफेद बाल हैं, तो आप मेहंदी और नारियल के दूध का उपयोग कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों का तेल और आंवला, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

4. मेहंदी और ग्रीन टी

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए मेहंदी और ग्रीन टी का कॉम्बिनेशन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप ग्रीन टी में मेहंदी का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बाल न सिर्फ काले, बल्कि लंबे और घने भी बनेंगे। बालों को काला बनाने के लिए आप इस पेस्ट को हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं। 

बालों को काला बनाने के लिए आप मेहंदी में अंडा, दही, ग्रीन टी, नारियल का दूध और आंवला मिक्स करके लगा सकते हैं। 

Read Next

ब्राह्मी के पत्ते और आंवला से घर पर तैयार करें तेल, मोटे और घने होंगे बाल

Disclaimer