Mehndi for Hair Benefits: बाल काले करने हो या लंबे, बालों को मजबूत बनाना हो या घना, बालों को मुलायम बनाना हो या फिर चमकदार इन सभी के लिए अकसर लोग मेहंदी का उपयोग करते हैं। मेहंदी में बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के सभी गुण पाए जाते हैं। कई लोग बालों पर मेहंदी सामान्य तरीके से लगाते हैं, तो कुछ लोग महेंदी में तेल या फिर अंडा आदि मिलाकर करते हैं। लेकिन कई लोग अभी भी बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। ऐसे में अकसर उनके मन में सवाल रहता है कि बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है? या फिर बालों में मेहंदी कब और कैसे लगानी चाहिए?
बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका- Best Way to Apply Henna on Hair in Hindi
- बालों में मेहंदी लगाने के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसका उपयोग सही तरीके से किया जाता है। बालों में मेहंदी लगाने के लिए कम से कम 12 घंटे पहले बालों को धोने से बचना चाहिए।
- आप चाहें तो बालों पर मेहंदी लगाने से 1-2 घंटे पहले तेल भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल का यूज कर सकते हैं।
- अगर आपको सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो मेहंदी लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है।
- मेहंदी को हमेशा लोहे को किसी बर्तन में भिगोएं। मेहंदी को भिगोने के लिए स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न करें।
- बालों में मेहंदी को कभी रातभर लगाकर भी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे बाल ड्राई हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार और कितनी देर तक के लिए लगानी चाहिए?
बालों में मेहंदी कब और कैसे लगाएं?- When to Apply Henna on Hair in Hindi
- अगर आपके बाल ऑयली है, तो आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर बाल ड्राई है, तो महीने में एक बार से अधिक बार मेहंदी बालों पर न लगाएं।
- ठंड के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से बचना चाहिए।
- बालों में मेहंदी लगाने के 2 घंटे तक बाल बिल्कुल नहीं धोने चाहिए।
- मेहंदी को बालों से हटाने के लिए शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मेहंदी में इन 4 चीजों को मिलाकर बालों पर लगाएं, बाल बनेंगे काले-घने और लंबे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version