Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार और कितनी देर तक के लिए लगानी चाहिए?

Mehndi for hair: बालों पर अधिकतर लोग मेहंदी लगाते ही हैं। जानें बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार और कितनी देर तक के लिए लगानी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार और कितनी देर तक के लिए लगानी चाहिए?


After How Many Days Mehndi Should be Applied on Hair: बालों को काला, घना और लंबा बनाने के लिए मेहंदी का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। कई लोग बालों पर सिंपल मेहंदी लगाते हैं। तो कुछ लोग बालों पर मेहंदी को अंडा, दही, ग्रीन टी आदि के साथ मिक्स करके लगाते हैं। मेहंदी लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है। अकसर लोग मेहंदी को तब लगाते हैं, जब उनके बाल सफेद नजर आने लगते हैं। जैसे ही बाल सफेद दिखते हैं, लोग मेहंदी से सफेद बालों को छुपा देते हैं। लेकिन जब बालों पर बहुत बार मेहंदी लगाई जाती है, तो इससे बाल ड्राई और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में आपको बालों पर मेहंदी को बार-बार लगाने से बचना चाहिए? ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल होता है कि बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार लगाना चाहिए? इसके साथ ही बालों में मेहंदी कितनी देर तक लगा रहने देना चाहिए? तो चलिए जानते हैं, इनके बारे में-

Mehndi for Hair

बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार लगाना चाहिए?

अकसर लोग बालों को मजबूत बनाने, सफेद बालों से छुटकारा पाने और बालों को चमकदार बनाने के लिए बालों पर मेहंदी लगाते हैं। लेकिन आपको बालों पर अधिक बार मेहंदी लगाने से बचना चाहिए। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप महीने में एक बार मेहंदी लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपके बाल बहुत ड्राई और बेजान हैं, तो दो महीने में एक बार ही मेहंदी लगाएं। इससे आपके बाल अधिक रूखे नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों और नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे

बालों पर मेहंदी कैसे लगाएं?

अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो आप मेहंदी को पानी या दही आदि के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आपको मेहंदी में अंडा या ग्रीन टी मिला लेना चाहिए। इसके अलावा आप मेहंदी में नारियल का दूध भी मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे ड्राई बालों से छुटकारा मिलेगा। बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- बालों पर सरसों का तेल और विटामिन ई कैप्सूल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें लगाने का तरीका

बालों में मेहंदी कितनी देर तक लगा रहने देना चाहिए?

अकसर लोग बालों पर मेहंदी लगाते हैं, लेकिन उनके मन में सवाल आता है कि बालों में मेहंदी कितनी देर तक लगा रहने देना चाहिए? तो आपको बता दें कि मेहंदी को बालों और जड़ों में अच्छी तरह से अवशोषित होने में 2-6 घंटे का समय लगता है। इसलिए आपको बालों पर मेहंदी को लगभग 6 घंटे तक लगाकर छोड़ देना चाहिए। इससे बालों का रंग गहरा नजर आएगा। बालों अधिक खूबसूरत भी बनेंगे।

Read Next

बालों में लगाएं शहद और कोकोनट ऑयल हेयर मास्क, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version