बालों पर शिकाकाई में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, दूर होंगी कई समस्याएं

How to Apply Shikakai on Hair: बालों पर शिकाकाई लगाने से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आप इन चीजों को शिकाकाई में मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर शिकाकाई में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, दूर होंगी कई समस्याएं


How to Apply Shikakai on Hair in Hindi: बढ़ते प्रदूषण के बीच सिर्फ सेहत को ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी नुकसान पहुंचता है। प्रदूषण की वजह से बाल खराब होने लगते हैं। प्रदूषण डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन का भी कारण बन सकता है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो बालों पर शिकाकाई लगा सकते हैं। शिकाकाई बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप बालों पर शिकाकाई को कई तरीकों से लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं बालों पर शिकाकाई में क्या मिलाकर लगाना चाहिए। 

बालों पर शिकाकाई में मिलाकर लगाएं ये चीजें

1. शिकाकाई और आंवला पाउडर

आप शिकाकाई के पाउडर में आंवला पाउडर मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें। इसमें 2-3 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप सप्ताह में 1 बार इस पेस्ट को लगा सकते हैं। इससे बालों की चमक बढ़ेगी। साथ ही, बाल जड़ से मजबूत बनेंगे। अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली है, तो आप शिकाकाई में आंवला पाउडर मिक्स करके लगा सकते हैं। 

shikakai with curd

2. शिकाकाई और दही

शिकाकाई में दही मिलाकर लगाने से भी बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। खासकर, अगर आपके बाल ड्राई या बेजान है, तो आप शिकाकाई और दही को मिक्स करके लगा सकते हैं। दही, बालों को हाइड्रेट करता है और मुलायम बनाता है। शिकाकाई और दही को एक साथ मिलाकर लगाने से बालों की चमक और शाइन भी बढ़ती है। दही बालों को कोमल बनाता है। सप्ताह में 1-2 बार शिकाकाई और दही लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दही लें। इसमें 3-4 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को पानी से साफ कर लें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं शिकाकाई से बने ये 4 हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत और डैंड्रफ फ्री

3. शिकाकाई और करी पत्ता

आप चाहें तो अपने बालों पर शिकाकाई में करी पत्ता मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें। अब करी पत्तों को मिक्सी में बारीक पीस लें और इसमें शिकाकाई पाउडर डालें। आप इसमें जरूरत के अनुसार पानी भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। करी पत्ता बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप शिकाकाई और करी पत्ता का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे आपके बालों में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के ल‍िए लगाएं शिकाकाई से बने ये 4 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

shikakai with alma

4. शिकाकाई और मेथी के बीज

आप अपने बालों पर शिकाकाई में मेथी के बीज भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इन बीजों को पीस लें और फिर इसमें शिकाकाई का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और फिर धो लें। लेकिन अगर आपको मेथी लगाने के बाद जलन या खुजली की समस्या होती है, तो सिर को तुरंत धो लें और पेस्ट निकाल लें। अन्यथा आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

Read Next

बालों पर लगाएं नारियल पानी से बने ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने और खूबसूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version