
हमारे खानपान का असर हमारे बालों और स्किन पर देखने को मिलता है। पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद लेने से आप लगभग त्वचा और बालों की आधी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से भी आप अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज के दौर में बालों की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। लोगों के बाल समय से पहले ही टूटने व झड़ने लगे हैं। प्रदूषण भी इसकी एक मुख्य वजह है। लेकिन आप शिकाकाई के इस्तेमाल से बालों के टूटने, झड़ने, डैंड्रफ और कमजोर होने जैसी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। शिकाकाई का इस्तेमाल दादी व नानी के नुस्खों में शामिल होता है। लेकिन आज के समय में हम ब्यूटी प्रोडक्ट पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट से भले ही आपको कुछ समय के लिए आराम मिलें लेकिन समस्याओं का परमानेंट सोल्यूशन नहीं मिल पाता है। ऐसे आप हमारे द्वारा बताए गए हेयर मास्क से बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
शिकाकाई से बालों की किन समस्याओं को दूर किया जा सकता है और कैसे बनाएं हेयर मास्क
शिकाकाई से बालों को बनाएं मजबूत
शिकाकाई का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। इसको बालों पर लगाने के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। शिकाकाई में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का टूटना बंद होता है और वह मजबूत बनते हैं।
इसे भी पढ़ें : करी पत्तों के जूस से बालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
बालों को मजबूत बनाने के लिए बनाएं शिकाकाई का हेयर मास्क - How To Make Shikakai Hair Mask For Strong Hair in Hindi
शिकाकाई के हेयर मास्क को बनाने के लिए आप बाजार से शिकाकाई का पाउडर ले आएं। इस पाउडर की दो बड़े चम्मच में आप करीब एक बड़ा चम्मच दही मिला लें। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद इस मास्क को करीब 20 मिनट तक सिर पर लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
शिकाकाई से बालों की डैंड्रफ को करें दूर
सिर की त्वचा पर डेड सेल्स इकट्ठा होने लगते है, जिसकी वजह से सिर पर डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। लेकिन कुछ तेलों के साथ यदि आप शिकाकाई का उपयोग करते हैं तौ आपके सिर से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।
डैंड्रफ दूर करने के लिए कैसे बनाएं शिकाकाई का हेयर मास्क - How To Make Shikakai Hair Mask For Dandruff in Hindi
डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप शिकाकाई का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको करीब एक चम्मच शिकाकाई पाउडर की आवश्यकता होती है। इसके बाद इस पाउडर में करीब दो चम्मच जैतून का तेल मिला दें। इस मिश्रण को सिर की स्कैल्प पर करीब 15 से 20 मिनटों तक लगा रहने दें। नियमित इस्तेमाल से ड्रैंडफ कम होने लगेगी और कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगी।
शिकाकाई से सफेद बालों को नैचुरली बनाएं काला
आज के समय में कई लोगों को बेहद कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या होने लगी है। इसके लिए मुख्य रूप से चिंता और तनाव जिम्मेदार होता है। लेकिन यदि आप समय रहते शिकाकाई का इस्तेमाल करते हैं तौ आप बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मेथी और आंवले से बालों को बनाएं लंबा और घना, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
बालों को काला करने के लिए शिकाकाई का करें इस्तेमाल - How To Make Shikakai Hair Mask For Black Hair
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप शिकाकाई के दो चम्मच पाउडर को लोहे के बर्तन में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबाल कर इसे बालों पर लगाएं। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही आपको बालों पर फर्क दिखने लगेगा।