Expert

बालों को स्मूथ बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जानें एक्सपर्ट से

बालों को स्मूथ बनाने और उन्हें प्राकृतिक चमक देने में नारियल का तेल काफी अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में शहद, एलोवेरा और अंडे जैसे चीजें मिलाकर लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को स्मूथ बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जानें एक्सपर्ट से


what to mix in coconut oil to get smooth hair in Hindi: आजकल बाल टूटने और झड़ने की समस्या लोगों में तेजी से देखी जा रही है। कम उम्र में ही लोग बालों की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। बाल टूटने, ड्राई होने और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं के पीछे काफी हद तक लाइफस्टाइल को जिम्मेदार माना जाता है। अगर आपके बाल स्मूथ नहीं हैं तो ऐसे में नारियल के तेल में कुछ चीजें मिलाकर लगाई जा सकती हैं। बालों को स्मूथ बनाने और उन्हें प्राकृतिक चमक देने में नारियल का तेल काफी अहम भूमिका निभाता है।

इसके लिए आप नारियल के तेल में शहद, एलोवेरा और अंडे जैसे चीजें मिलाकर लगा सकते हैं। इन्हें लगाने से न केवल बाल स्मूथ और सिल्की बनते हैं, बल्कि बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे डैंड्रफ, दो मुहे बाल और बाल झड़ने की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बातचीत की। (Baalo ko Smooth Banane ke Liye Kya Layage) - 

बालों को स्मूथ बनाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं?

1. नारियल तेल में एलोवेरा मिलाएं

अगर आपके बाल टूटते और झड़ते हैं या बालों की नैचुरल चमक चली गई है तो ऐसे में नारियल तेल में आप एलोवेरा मिलाक बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल तेल में एलोवेरा का थोड़ा रस निकालकर उसमें मिक्स कर लेना है और स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाना है। नारियल तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और स्कैल्प पर जमा गंदगी आसानी से साफ होती है। इससे आपके बालों को नमी मिलती है और बाल नैचुरली मॉइश्चुराइज भी होते हैं।

2. नारियल तेल और शहद

नारियल तेल में शहद मिलाकर लगाना बालों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। बालों पर शहद और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन लगाने से बाल मॉइश्चुराइज होते हैं और बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है। इसके लिए आपको एक बड़े चम्मच से शहद लेना है और 2 चम्मच नारियल तेल में मिक्स करना है। अब आपको इस कॉम्बिनेशन को बालों पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ देना है। 

3. नारियल तेल और अंडा

नारियल तेल में अंडा मिलाकर लगाना भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिसे बालों पर अप्लाई करने से आपके बाल स्मूथ रखता है। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसे मॉइश्चुराइज भी करता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से आपके दो मुहे बालों की समस्या भी कम होती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से सच में दोमुंहे बाल ठीक हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से 

4. नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं दही

नारियल तेल के साथ दही मिलाकर लगाने से भी आपके बाल स्मूथ और शाइनी बनते हैं। इसके लिए आपको आधी चम्मच दही में 2 चम्मच नारियल का तेल लेना चाहिए और इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब आपको बालों पर इसे लगा लेना है। दही बालों की कंडीशनिंग करने के साथ ही उसे मुलायम बनाने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसलिए आप बालों को समूथ बनाने के लिए इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

FAQ

  • नए बाल उगाने वाला तेल कौन सा है?

    नए बाल उगाने के लिए आप नारियल का तेल, भृंगराज का तेल लगाने के साथ-साथ रोजमैरी और और कैस्टर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके नए बाल आसानी से उग सकते हैं। 
  • बालों को लंबा मोटा घना कैसे बनाएं?

    बालों को जल्दी से घना बनाने के लिए आपको अपने बालों की नियमित रूप से कंडीशनिंग करनी चाहिए और बालों पर तेल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • रात को नारियल का तेल लगाकर सोने से क्या होता है?

    रात को सोने से पहले आप नारियल तेल लगाने के साथ-साथ भृंगराज के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल मुलायम होते हैं और प्राकृतिक रूप से शाइनी भी बनते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या वाकई ड्राई स्कैल्प में बार-बार हेयर वाश करना नुकसानदायक होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 12, 2025 11:25 IST

    Published By : Kunal Mishra

TAGS