What To Add In Coconut Oil For Shiny Hair: त्वचा और बालों के लिए नारियल तेल फायदेमंद माना जाता है। पुराने समय से लोग बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए नारियल तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। नारियल से निकाला गया यह प्राकृतिक बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। ये गुण स्कैल्प में इंफेक्शन को रोकने और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। बालों में नारियल तेल लगाने से हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है और हेयर ग्रोथ में मदद भी मिलती है। शैंपू करने से पहले नारियल तेल लगाने से बाल सॉफ्ट और स्मूद भी होते हैं। अगर आप बालों को हेल्दी और शाइनी रखना चाहते हैं, तो नारियल तेल में कुछ चीजें मिलाकर लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आइए लेख में जानें नारियल तेल में क्या-क्या मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है।
हेल्दी और शाइनी बालों के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर क्या लगाएं? Apply These Things Mixed With Coconut Oil For Healthy and Shiny Hair
नारियल तेल और आंवला पाउडर- Coconut Oil and Amla
नारियल तेल और आंवला का कॉम्बिनेशन बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं। इसे लगाने से प्रीमैच्योर हेयर और डैंड्रफ कम होते हैं। नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है। यह बालों पर नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है जिससे बालों में शाइन बनी रहती है। आप नारियल तेल में दो से तीन चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं।
नारियल तेल और मेथी पाउडर- Coconut Oil and Methi
झड़ते बालों को रोकने और हेल्दी बाल पाने के लिए नारियल तेल में मेथी पाउडर मिलाकर लगाएं। नारियल तेल बालों को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखता है। मेथी पाउडर बालों का झड़ना रोकता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। इससे बालों में शाइन और सॉफ्टनेस भी आती है। इसके लिए आप मेथी दाने को ड्राई रोस्ट करके पीस लेना है। अब नारियल तेल में दो चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर बालोंं पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या नारियल तेल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें
नारियल तेल और एलोवेरा- Coconut Oil and Aloe Vera
बालों को शाइनी और सॉफ्ट रखने के लिए नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना फायदेमंद होगा। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। ये स्कैल्प में इंफेक्शन, खुजली और डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। यह कॉम्बिनेशन बालों की ड्राइनेस, फ्रिजी हेयर और फ्रिजी बालों की समस्या कम करने में मदद करता है। इस्तेमाल के लिए बाउल में 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लगाकर स्कैल्प की मसाज करें। दो घंटे रखने के बाद हेयर वॉश कर लें।
नारियल तेल और प्याज का रस- Coconut Oil and Onion
बालों को हेल्दी रखने के लिए आप प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में ग्रोथ एंजाइम्स होते हैं। इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। प्याज में सल्फर होता है जो कोलेजन बूस्ट करने, हेयर फॉलिकल्स बढ़ाने और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन का खतरा रोकने में मदद करते हैं। प्याज और नारियल तेल बालों की हेल्दी ग्रोथ और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- कमजोर और टूटते बालों में लगा सकते हैं नारियल तेल और गुलाब जल, जानें इसके फायदे
निष्कर्ष
शाइनी और हेल्दी बालों पाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर कई चीजें लगाई जा सकती है। ऐसे में आप नारियल तेल में एलोवेरा, प्याज का रस, करी पत्ते, मेथी पाउडर और आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखेगा और हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी। अगर आपको कभी स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या रह चुकी है, तो डर्मोटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें।
FAQ
नारियल तेल को बालों में रोज लगाने से क्या होता है?
बालों पर रोज नारियल तेल लगाने से हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। बालों पर रोज नारियल तेल लगाने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है। इससे डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या कम होती है। इसेस बाल शाइनी और सॉफ्ट भी होते हैं।नारियल तेल बालों पर लगाने का सही तरीका क्या है?
शैंपू करने से दो घंटे पहले आप बालों पर नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल को आप हेयर मसाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे हेयर मास्क बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शाइनी बाल पाने के लिए आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं।बालों में नारियल के तेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
नारियल तेल में कई चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसे में आप नारियल तेल में एलोवेरा, प्याज का रस, करी पत्ते, मेथी पाउडर और आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखेगा और हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी।