शाइनी बाल पाने के लिए लगाएं दही और नारियल के दूध का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

बालों में शाइन लाने के लिए आप दही और नारियल के दूध का हेयर मास्क लगा सकते हैं। जानें इसे कैसे बनाना है और यह कैसे फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शाइनी बाल पाने के लिए लगाएं दही और नारियल के दूध का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका


Does Coconut Milk Make Your Hair Shiny: प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बालों की शाइन कम होने लगती है। इसके अलावा, खानपान से जुड़ी गलतियों के कारण भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण बालों को पोषण नहीं मिल पाता है और बाल रूखे व बेजान होने लगते हैं। बालों में शाइन बनाए रखने के लिए डाइट और हेयर केयर दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। बैलेंस्ड डाइट से पोषक की कमी पूरी की जा सकती है। लेकिन बालों में शाइन लाने के लिए हेयर केयर करना ही जरूरी है। इसके लिए आप नारियल के दूध और दही का हेयर मास्क लगा सकते हैं। सप्ताह में दो बार इस हेयर मास्क को लगाने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। आइए लेख में जानें यह हेयर मास्क कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं।

1 (39)

सामग्री

  • दही- 3 बड़ा चम्मच
  • नारियल दूध- 3 चम्मच
  • एलोवेरा- 2 चम्मच
  • विटामिन ई- 2

बनाने की विधि

हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 3 बड़ा चम्मच गाढ़ा दही लीजिए। इसमें 3 चम्मच नारियल का दूध मिलाएं। आखिर में एलोवेरा जेल और विटामिन ई के 2 कैप्सूल भी मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लंबाई तक लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें और फर्क देखें। इसे हेयर मास्क को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

बालों में शाइन लाने के लिए दही और नारियल दूध का हेयर मास्क कैसे काम करता है?

नारियल का दूध बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। एलोवेरा और विटामिन ई कैप्सूल बालों की ड्राईनेस कम करते हैं जिससे बालों में शाइन आती है। दही बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। यह फेस मास्क फ्रिजी और ड्राई बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- बालों को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल करें मेथी और नारियल दूध का हेयर मास्क, जानें बनने का तरीका

बालों के लिए दही और नारियल दूध के हेयर मास्क के अन्य फायदे

सॉफ्ट और स्मूद बाल

बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए भी यह हेयर मास्क फायदेमंद है। दही और नारियल दूध फ्रिजी बालों से राहत देते हैं। इससे बाल सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं और बालों से ड्राईनेस कम होती है।

बालों की जड़े मजबूत होना

बालों की जड़े मजबूत बनाने के लिए यह हेयर मास्क फायदेमंद है। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो आप यह हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। यह हेयर मास्क स्कैल्प को हाइड्रेशन और मॉइस्चर देगा। इससे स्कैल्प में खुजली और बालों का झड़ना कम होता है।

इसे भी पढ़ें- बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करती है नारियल का दूध और चिया सीड्स से बनी ये खास स्मूदी, डाइट में करें शामिल

निष्कर्ष

दही और नारियल दूध का हेयर मास्क लगाने से बाल शाइनी और स्मूद बनेंगे। सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से भी आपको फर्क नजर आने लगेगा। अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन रहता है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या बालों को कमजोर कर सकता है रोज बाल धोना? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version