Is coconut oil safe for heart patients: भारतीय किचन में आपको नारियल तेल जरूर मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल दक्षिणी भारत में ज्यादा किया जाता है। नारियल तेल में खाना बनाने से स्वाद और पोषण कई गुना बढ़ जाते हैं। इसे खाने के अलावा, त्वचा और बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम होती है। अगर आप नारियल तेल से स्कैल्प मसाज करते हैं, तो बाल मजबूत होते हैं और बालों में शाइन भी आती है। नारियल तेल में खाना बनाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी ठीक होती हैं। लेकिन क्या इसका सेवन हार्ट के लिए सेफ होता है? क्या हार्ट के मरीजों को नारियल तेल में बना खाना दिया जा सकता है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
क्या नारियल तेल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? Is Coconut Oil Good For Heart Health
एक्सपर्ट के मुताबिक दिल के मरीजों को नारियल तेल सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर हार्ट हेल्थ के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो एक प्रकार का सैचुरेटेड फैट्स है और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, यह एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) को भी काफी हद तक बढ़ाता है। अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो इससे हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है। कई अध्ययनों में नारियल तेल को हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसलिए हार्ट पेशेंट को किसी डायटिशियन या डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिल के लिए फायदेमंद है लोकाट फल (Loquat fruit), एक्सपर्ट से जानें इसे खाने का सही समय
किन लोगों को नारियल तेल का सेवन नहीं करना चाहिए?
जिन लोगों की पाचन क्रिया ठीक नहीं है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नारियल तेल पचने में भारी होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। जिन लोगों को नारियल से एलर्जी है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से समस्या बढ़ सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज वालों को भी नारियल तेल अवॉइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हार्ट के मरीजों को नियमित वॉक करनी चाहिए, मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
इन बातों का रखें ध्यान
- हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे कि ऑलिव ऑयल और सरसों के तेल की जगह नारियल तेल में खाना बनाना सेफ ऑप्शन नहीं है। क्योंकि नारियल तेल सेहत को ज्यादा नुकसान कर सकता है।
- जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर रहती है, उन्हें सैचुरेटेड फैट्स वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, कोकोनट ऑयल का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट को बैलेंस्ड रखना जरूरी है। इसलिए डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें। इसके साथ ही रोज एक्सरसाइज की आदत जरूर बनाएं। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना हार्ट हेल्थ के लिए नारियल तेल फायदेमंद क्यों नहीं है। साथ ही, किन स्वास्थ्य समस्याओं में इसे अवॉइड करना चाहिए। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट को बैलेंस्ड रखना जरूरी है। इसलिए डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें। इसके साथ ही रोज एक्सरसाइज की आदत जरूर बनाएं। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद मिलेगी।अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
FAQ
क्या दिल के मरीज नारियल खा सकते हैं?
दिल के मरीज नारियल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि यह एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) को भी काफी हद तक बढ़ाता है, जिससे हार्ट हेल्थ को नुकसान हो सकता है।हार्ट के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है?
हार्ट हेल्थ के लिए अनसैचुरेटेड फैट्स फायदेमंद होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप जैतून का तेल और सरसों का तेल दोनों फायदेमंद होता है।नारियल के तेल से क्या-क्या फायदे होते हैं?
नारियल तेल हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी रहती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। भूख कंट्रोल करने के लिए भी नारियल तेल फायदेमंद है। इसके अलावा, त्वचा और बालों के लिए भी नारियल तेल फायदेमंद होता है।