loquat fruit benefits for heart health : गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल बाजार में आते हैं। जिनमें से एक है लोकाट (Loquat)। इसे हिंदी में कुछ जगहों पर नाशपाती, लुकाट और जापानी बेर भी कहा जाता है। पीले और नारंगी का ये फल देखने में जितना आकर्षक लगता है, स्वाद में उतना ही लाजवाब होता है। लोकाट में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन लोकाट फल हार्ट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है लोकाट - How is loquat beneficial for heart health
लुधियाना स्थित सिबिया हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुखविंदर सिंह सिबिया (Dr Sukhbindar Singh Sibia, Senior Cardiologist) के अनुसार, लोकाट में पोटैशियम, डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
1. लोकाट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है- Loquat controls blood pressure
डॉ. सिबिया का कहना है कि लोकाट में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में सोडियम संतुलित रहता है। जिससे यह ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर मैनेज होने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है पालक, डॉ. बिमल छाजेड़ से जानें इसके बारे में
2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है लोकाट - Loquat reduces cholesterol
लोकाट में घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) होता है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। ये फल धमनियों में खून को जमने और खून के थक्के बनने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा कम होता है।
3. एंटीऑक्सीडेंट गुण- Antioxidant Properties
लोकाट में मौजूद विटामिन A, बीटा-कैरोटीन, और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट दिल की धमनियों को डैमेज से बचाते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4. लोकाट वजन को रखता है मैनेज- Loquat helps in managing weight
लोकाट में हाई फाइबर पाया जाता है। हाई फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। साथ ही ओवरईटिंग से बचाता है। वजन को मैनेज रखने के लिए लोकाट काफी फायदेमंद होता है। जब वजन संतुलित रहता है, जो हार्ट हेल्थ का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ेंः 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लें ये 5 Resolutions, दिल की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
हार्ट हेल्थ के लिए लोकाट फल कब खाएं - When to eat loquat fruit for heart health
- हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए सुबह नाश्ते में लोकाट का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। सुबह खाली पेट लोकाट खाने से शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया सुबह तेज रहती है, जिससे पोषण का अवशोषण बेहतर होता है।
- अगर आप सुबह खाली पेट लोकाट का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो दोपहर के लंच के 30 मिनट के बाद आप लोकाट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने के कारण भी जिम जाने वालों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें एक्सपर्ट की राय
लोकाट फल कब नहीं खाना चाहिए- When should you not eat loquat fruit?
डॉक्टर के अनुसार, लोकाट या किसी भी अन्य प्रकार के फल का सेवन रात के समय करने से बचना चाहिए। दरअसल, रात को खाना खाने के बाद फल खाने से पाचन तंत्रिका पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके कारण गैस, पेट में दर्द और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। अगर आप रात को लोकाट खाना चाहते हैं, तो शाम को 7 बजे ही डिनर कर लें और इसके 1 घंटे के बाद लोकाट को खाएं।
अगर आपको डायबिटीज या इंसुलिन सेंसिटिविटी की समस्या है, तो लोकाट का सेवन एक संतुलित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट के लिए घातक हो सकती है Heat Wave? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें ख्याल
निष्कर्ष
लोकाट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन लोकाट का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप हार्ट के मरीज हैं या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो किसी भी नए फल या फूड को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
FAQ
हार्ट के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा होता है?
हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल अनार को माना जाता है। अनार के पोषक तत्व शरीर में पॉलीफेनोल्स और टैनिन्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को ऑक्सिडाइज होने से रोकते हैं। इससे धमनियों में प्लाक का जमाव नहीं होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम करने में मदद मिलती है।लोकाट फल खाने के क्या फायदे हैं?
लोकाट गर्मियों में पाया जाने वाला एक रसीला फल है। विटामिन मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होने के कारण लोकाट हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने वाला और पाचन तंत्रिका को दुरुस्त रखता है।हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किस समय फल खाने चाहिए
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए सुबह नाश्ते में फल खाना सबसे ज्यादा लाभकारी होती है। दरअसल, रातभर खाली पेट रहने के बाद शरीर फल के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर को बेहतर तरीके से सोखता है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।