Gut Healing Fruits And Vegetables In Hindi: गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। गट हेल्थ यानी आपका संपूर्ण डाइजेस्टिव। अगर किसी भी वजह से गट हेल्थ सही न हो, तो इसकी वजह से आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ बिगड़ सकती है। यही नहीं, अगर गट हेल्थ सही न हो, तो शरीर द्वारा जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो सकता है। ऐसे में बॉडी को सक्रिय रहने के लिए पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल सकेगी। नतीजतन, आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि डाइट में हमेशा ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे गट हेल्थ में सुधार हो सके। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि डाइट में कौन-कौन-से फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं, जिससे गट हेल्थ में सुधार हो सकता है।
गट हेल्थ में सुधार के लिए खाएं फल-सब्जियां- Gut Healing Fruits And Vegetables In Hindi
डाइट में शामिल करें केला
केला बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसे हर कोई आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। गट हेल्थ के लिए केला बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि यह प्रीबायोटिक का अच्छा स्रोत है। प्रीबायोटिक ऐसा तत्व है, जो डाइजेशन में सुधार करता है, मेटाबालिज्म रेट बढ़ाता है और बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके अलावा, केला ब्लड शुगर को बैलेंस करने में भी मददसागर साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, दूर होंगी पाचन की समस्याएं
सेब जरूर खाएं
गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं या फिर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में सेब जरूर शामिल करें। सेब में फाइबर होता है। फाइबर बाउल मूवमेंट में सुधार करता है, पाचन क्षमता बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो प्रीबायोटिक की ही तरह काम करता है। यह गट हेल्थ के लिए उपयोगी तत्व है।
इसे भी पढ़ें: पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में करें शामिल
पालक है लाभकारी
हर व्यक्ति को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। विशेषक, पालक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है। गट हेल्थ में सुधार के लिए भी कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। पालक में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स होते हैं। जिन लोगों को कब्ज या अन्य समस्याएं होती हैं, उन्हें चाहिए कि वे पालक का सेवन नियमित रूप से करें। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: रोज खाएं ये 5 हरी सब्जियां, आंतों की हेल्थ में होगा सुधार
जरूर खाएं अनार
अनार में भी प्रीबायोटिक इफेक्ट होते हैं। इस तरह देखा जाए, तो अनार भी गट हेल्थ को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, अनार हार्ट हेल्थ में भी सुधार करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमें एंटी-कैंसर फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। बहरहाल, पाचन क्षमता में सुधार करने के लिए अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ब्रोकली है गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
ब्रोकली को भी गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो ब्रोकली को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। दरअसल, ब्रोकली में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो स्मॉल इंटेस्टाइन की लाइनिंग को प्रोटेक्ट करता है और आंत में किसी भी तरह की बीमारी को होने से रोकता है। ऐसे में आप ब्रोकली को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version