
Best Green Vegetables for Gut Health in Hindi: हरी सब्जियों में वे सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। इसके अलावा, हरी सब्जियों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे मिनरल्स भी होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियां खाने से दिमाग मजबूत बनता है। हरी सब्जी खाने से लिवर और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अगर आप हरी सब्जियां खाएंगे, तो गट हेल्थ (Green Vegetables for Gut Health in Hindi) में भी सुधार होने लगेगा। इसलिए अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या है या फिर आप अपने आंतों को मजबूत बनाता चाहते हैं, तो हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कौन-सी हरी सब्जियां खानी चाहिए? (Green Veggies for Gut Health in Hindi)
आंतों के लिए पत्तीदार सब्जियां: Green Vegetables for Gut Health in Hindi
1. केल- Kale for Gut Health
आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप केल का सेवन कर सकते हैं। केल में विटामिन ए और सी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसके अलावा, केल में विटामिन के भी होता है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से केल का सेवन करेंगे, तो आपका गट हेल्थ बेहतर बना रहेगा। केल खाने से फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, केल खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
2. ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी और के की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसमें आयरन, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए आप चाहें तो अपनी गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली में सल्फर यौगिक सल्फोराफेन और ग्लूकोसिनेट होते हैं, जो आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप ब्रोकली को सलाद या सूप के रूप में खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gut Health: आंतों की समस्या होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
3. पालक
पालक में फोलेट काफी अधिक होता है। फोलेट पाचन एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करता है, इससे आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप नियमित रूप से पालक का सेवन करेंगे, तो इससे प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मिलेगा। साथ ही, आंतों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। इसलिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।
4. शतावरी
शतावरी में सल्फोराफेन होता है, जो पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। आप शतावरी के पत्तों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। रोजाना शतावरी के पत्तों का साग खाने से आपको विटामिन बी भी अधिक मात्रा में मिलेगा। अगर आप नियमित रूप से शतावरी की सब्जी खाएंगे, तो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शतावरी खाने से आंतों में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल सकते हैं। साथ ही, आंतों से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं एकदम स्वस्थ हैं आपकी आंतें
5. चुकंदर के पत्ते
गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आप चुकंदर के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर के पत्ते विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छे सोर्स होते हैं। आपको बता दें कि चुकंदर के पत्तों में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये मिनरल्स नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। आंतों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए भी आप चुकंदर के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।