आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन फाइबर रिच फूड्स का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

Fiber for Gut Health: आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 07, 2023 11:34 IST
आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन फाइबर रिच फूड्स का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Fiber Rich Foods for Gut Health: आंतें हमारे शरीर के लिए काफी अहम होते हैं। आंतों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। जब आंतों से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू होती हैं, तो सबसे पहले आपको कब्ज, गैस और अपच जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए, आंतों को मजबूत बनाने के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। फाइबर आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, आंतों को साफ करने का काम करता है। साथ ही फाइबर आंतों की कई समस्याओं को भी दूर करता है। इसलिए अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या है या फिर आप अपने आंतों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना शुरू कर दें। इससे आपके गट हेल्थ में सुधार होगा, आंतों की समस्याएं दूर होंगी। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत बनेगा। तो चलिए जानते हैं, गट हेल्थ के लिए फाइबर रिच फूड्स के बारे में (Fiber Rich Foods for Healthy Gut in Hindi)-

आंतों के स्वास्थ्य के लिए फाइबर रिच फूड्स- Fiber Rich Foods for Gut Health

बीन्स

बीन्स में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए अपने आंतों की हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको अपनी डाइट में बीन्स को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से बीन्स का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी आंतें मजबूत बनेंगी। साथ ही आंतों की हेल्थ में सुधार होगी। आपको कब्ज, गैस और अपच से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए अगर आप अभी तक बीन्स नहीं खाते हैं, तो आज से बीन्स को डाइट में शामिल करना शुरू कर दें। 

gut health

एवोकाडो

एवोकाडो भी फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। आपको बता दें कि एक कप एवोकाडो में 10 ग्राम फाइबर पाया जाता है। अगर आप रोजाना एवोकाडो का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आंतें मजबूत बनेंगी, साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा। फाइबर के अलावा भी एवोकाडो में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करने से आपको स्वस्थ और हेल्दी महसूस कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- आंतों में मल जमने के पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय भी

नट्स और ड्राई फ्रूट्स

आंतों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में नट्स और ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों और बादाम में फाइबर अधिक होता है। अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करेंगे, तो इससे आपके आंतों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही आपको कई दूसरे विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलेंगे। फाइबर के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर, खजूर, किशमिश और काजू भी शामिल कर सकते हैं। इससे आप कब्ज, अपच और गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन करने से आपके आंतों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। होल व्हीट ब्रेड, ब्राउन राइस, ओट्स में फाइबर होता है। रोजाना साबुत अनाज का सेवन करने से आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साबुत अनाज खाने से आपको कब्ज और अपच में आराम मिल सकता है।

gauva for gut health

अमरूद 

अमरूद पेट और आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमरूद में फाइबर काफी होता है। रोजाना एक अमरूद का सेवन करने से आपको कब्ज, गैस से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप रोजाना अमरूद का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी आंतें मजबूत बनेंगी। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें- पेट की गंदगी को कैसे बाहर निकालें?

आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप भी फाइबर रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साबुत अनाज, अमरूद, नट्स, एवोकाडो और बीन्स फाइबर से भरपूर होते हैं। शरीर को रोजाना फाइबर की जरूरत होती है। फाइबर पेट, आंतों को हेल्दी बनाए रखता है। साथ ही पाचन की समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है।

Disclaimer