
Flour for Constipation: खराब खान-पान, लाइफस्टाइल की वजह से आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। कब्ज खुद में एक बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से सैकड़ों बीमारियां जन्म ले सकती हैं। वहीं, कब्ज होने पर व्यक्ति को पेट दर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अकसर लोग चूर्ण, सिरप या दवाइयां का सहारा लेते हैं। लेकिन कई लोग नैचुरल तरीके से कब्ज से निजात पाना चाहते हैं। अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो फाइबर रिच आटे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप फाइबर रिच आटे से बनी रोटियों का सेवन करेंगे, तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा। साथ ही अपच, गैस और कब्ज से छुटकारा भी मिलेगा।
कब्ज से छुटाकारा दिलाने के लिए आटा- Flour for Constipation in Hindi
1. अलसी का आटा
अगर आपको कब्ज बनी है, तो आप अलसी के आटे का सेवन कर सकते हैं। अलसी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना अलसी के आटे से बनी रोटियां, चीला आदि का सेवन करेंगे, तो इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
2. रागी का आटा
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप भी रागी के आटे का सेवन कर सकते हैं। रागी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम और फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। रागी के आटे की रोटियां खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, अपच और गैस की समस्या ठीक होती है। रागी के आटे की रोटी खाने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है।
3. गेहूं का आटा
गेहूं का आटा भी फाइबर युक्त होता है। इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए आप गेहूं के आटे का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको चोकर युक्त गेहूं के आटे का ही सेवन करना चाहिए। गेहूं के आटे को छानकर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं मिल पाता है। इसके लिए आप चाहें तो गेहूं के आटे की रोटियां बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आटे का हलवा भी फायदेमंद होता है।
4. बाजरे का आटा
आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बाजरे के आटे का भी सेवन कर सकते हैं। आप बाजरे के आटे की बनाकर खा सकते हैं। बाजरे की आटे की रोटियां खाने से आपके पाचन तंत्र में सुधार होगा, साथ ही आपको अपच और कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा। खासकर, सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज, अपच, गैस जैसी पेट की समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे जानें डॉक्टर से
5. मक्के का आटा
कब्ज होने पर मक्के के आटे से बनी रोटियां खाना भी फायदेमंद होती हैं। इसलिए अगर आपको अपच या कब्ज की दिक्कत है, तो आप अपनी डाइट में मक्के के आटे को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त फाइबर मिलेगा, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप मक्के की रोटी को किसी भी मौसम में खा सकते हैं। यह कब्ज के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज करने में असरदार होता है।