
Foods That Help Ease Constipation In Winters: सर्दियां आते ही कब्ज की परेशानी काफी बढ़ जाती हैं। कई लोग, तो इस समस्या से इतने परेशान हो जाते हैं कि उनका रोजमर्रा का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाईयों का सेवन शुरू कर देते हैं। ये दवाइयां कुछ दिन, तो शरीर को आराम देती है। लेकिन नियमित इनके सेवन से इनकी आदत लगने के साथ ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती हैं। ऐसे में सर्दियां शुरू होते ही डाइट में अगर आप इन फूड्स को शामिल करते हैं, तो कब्ज की परेशानी दूर होगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। ये फूड्स पाचन तंत्र को मजबूत पेट को साफ रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
खजूर
सर्दियों में खजूर खाना शरीर के लिए काफी पौष्टिक होता है। इसको डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कब्ज भी दूर होती है। खजूर को आप दूध में उबालकर भी आसानी से खा सकते है। नियमित इसको खाने से पेट साफ रहता है और मल त्यागने में भी आसानी होती है। खजूर में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खजूर खाने से मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती हैं।
आंवला
सर्दियों में आंवला बाजारों में काफी मात्रा में मिलता है। कब्ज की समस्या होने पर इसको खाने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। आंवला खाने से बाल मजबूत होने के साथ बाल लंबे समय तक काले भी रहते हैं। आंवला इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटैशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।
घी
गाय का घी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए एक गिलास गर्म गाय के दूध में एक छोटा चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है। ये पेट को साफ रखने में मदद करता है। गाय का घी स्टूल को सॉफ्ट बनाता है।
किशमिश
किशमिश शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और बाउल मूवमेंट सही होता है। इसको नियमित खाने से मल त्यागने में आसानी होती है। किशमिश को खाने के लिए रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन किशमिश को खाएं। ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें- Chikoo Benefits: सर्दियों में खाएं चीकू, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
मेथी के दाने
मेथी के दाने कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। कब्ज की परेशानी होने पर 1 चम्मच इसके पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाएं। ऐसा नियमित करने से कब्ज दूर होती है और पेट भी साफ रहता है। मेथी के बीज शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
सर्दियों में ये सभी फूड्स कब्ज की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या 1से 2 दिन में ठीक नहीं हो रही हैं, तो डॉक्टर को दिखाकर ही दवाई लें।
All Image Credit- Freepik