Doctor Verified

Gut Health: आंतों की समस्या होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Unhealthy Gut: अगर आंत कमजोर पड़ने लगते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जानें आंत की समस्या के शुरुआती 7 लक्षण-
  • SHARE
  • FOLLOW
Gut Health: आंतों की समस्या होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


Signs of Unhealthy Gut Health: आंत का संबंध हमारे पाचन तंत्र से है। जब आंत कमजोर पड़ने लगती हैं, तो पाचन संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। दरअसल, आजकल की खराब आदतें, खराब जीवनशैली का असर हमारे आंतों पर भी पड़ता है। इस स्थिति में पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच होने लगती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंतों को मजबूत (Healthy Gut) रखना भी जरूरी होता है। जब आंतों में गड़बड़ी होने लगती है, तो कुछ शुरुआती लक्षण (Symptoms of Unhealthy Gut) नजर आने लगते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। चलिए कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर मुक्शीथ कादरी (Dr.Muqshith Quadri, Senior General Physician & Diabetologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से जानते हैं आंतों में समस्या होने के 7 शुरुआती लक्षण-

1. थकान (Fatigue) 

Fatigue यानी थकान (Fatigue  meaning in hindi)| अच्छी डाइट लेने के बाद भी दिनभर थकान महसूस करना आंतों में गड़बड़ी का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। क्रोनिक थकान सिंड्रोम वाले लोगों में आंत माइक्रोबायोम में असंतुलन हो सकता है, इसमें जठरांत्र संबंधी मार्ग में मौजूद बैक्टीरिया, सूक्ष्मजीव, कवक और वायरस होते हैं। थकान वाले लोगों में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome) हो सकता है। यह सिंड्रोम पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। 

gut unhealthy 

2. पेट की समस्याएं (Stomach Problems in Hindi)

जिन लोगों को आंतों की समस्या (Gut Problems) होती है, उन्हें अक्सर पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में आपको पेट में गैस, सूजन, दस्त, दर्द और कब्ज जैसे लक्षण (Stomach Problems Symptoms) देखने को मिल सकते हैं। इस स्थिति में बड़ी आंत अधिक प्रभावित होती है। अगर आपको हर समय पेट फूला हुआ या पेट में भारीपन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह आंत की गड़बड़ी (Unhealthy Gut) का एक गंभीर लक्षण हो सकता है।

3. शुगर क्रेविंग (Sugar Cravings)

गट बैक्टीरिया प्रोटीन का स्त्राव करते हैं, जो लेप्टिन और ग्रेलिन के समान होते हैं। ये भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन होते हैं। ये बैक्टीरिया मूड और खाने की इच्छा को प्रभावित करते हैं। बार-बार मीठी चीजें खाने का मन होना भी आंतों में गड़बड़ी का लक्षण (Unhealthy Gut) हो सकता है। बहुत अधिक चीनी खाने से आंत और डिस्बिओसिस में खराब बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है। इसके लिए आपको अपने खाने की आदतों में बदलाव (Food Habits Change) करना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें - हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

4. वजन में बदलाव (Weight Change)

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, तो यह आंतों के सही ढंग से काम न करने का संकेत हो सकता है। इस स्थिति को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही आंत में गड़बड़ी होने पर आपका वजन अचानक से बढ़ या घट सकता है। 

skin irritation

5. त्वचा में जलन (Skin Irritation)

त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे मुहांसे, सोरायसिस और एक्जिमा आंतों की समस्या का संकेत होता है। आंत माइक्रोबायोम जटिल प्रतिरक्षा तंत्र के माध्यम से त्वचा को प्रभावित करता है। एक अलावा श्वसन एलर्जी, खाद्य एलर्जी और त्वचा एलर्जी भी आंतों में गड़बड़ी (Symptoms of Unhealthy Gut) के संकेत होते हैं। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

6. ऑटोइम्यून बीमारियां (Autoimmune Disease)

आंतों की समस्या होने पर ऑटोइम्यून बीमारियां भी पैदा हो सकती है। दरअसल, आंत में बैक्टेरॉइड्स फ्रैगिलिस बैक्टीरिया एक प्रोटीन का उत्पादन करता है, जो रुमेटाइड गठिया, अल्सरेटिव कोलाइटिस और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी ऑटोइम्यून स्थितियों की शुरुआत को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए इनके लक्षणों बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

7. खाने के बाद डकार आना (Burping After Eating)

जिन लोगों को खाना खाने के बाद डकार आती है, उन्हें आंतों की समस्या हो सकती है। खाना खाने के बाद डकार आती है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। खाना खाने के बाद डकार आना आंतों में खराबी का लक्षण (Signs of Unhealthy Gut) हो सकता है। इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। 

आंतों को मजबूत करने के उपाय (How to Make Gut Healthy)

  • 1.अपनी डाइट में बदलाव करते रहें। एक ही तरह का खाना खाने से बचें।
  • 2.तनाव लेने से बचें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और योगा करें।
  • 3.शराब, धूम्रपान और फास्ट फूड खाने से बचें।
  • 4.कैफीन और मसालेदार खाना खाने से बचें। 
  • 5.आंतों को मजबूत रखने के लिए 7-8 घंटे की पूरी नींद लें।
  • 6.अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। 
  • 7.खाना खाने के बाद 20-30 मिनट वॉक जरूर करें। 

अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आए, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये आंतों की खराबी के लक्षण (Signs of Unhealthy Gut) हो सकते हैं। तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और सही इलाज करवाएं। 

Read Next

किडनी की समस्या कैसे डालती है आपके दिल के स्वास्थ्य पर असर? एक्सपर्ट से जानें दोनों में कनेक्शन

Disclaimer