आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए हेल्दी रहना एक बड़ी चुनौती बन गई है। खासकर, लोगों में कैंसर के मामले भी बहुत ज्यादा समाने आने लगे हैं। खराब डाइट, लाइफस्टाइल और अन्य कारणों से ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेन कैंसर लिवर कैंसर और बाउल कैंसर का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ गया है। आंतों का कैंसर, जिसे कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। कोलोरेक्टल एक गंभीर तरह का कैंसर है। यह बड़ी आंत या मलाशय में होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और अगर समय पर इसका पता चल जाए तो सही इलाज भी संभव होता है। लेकिन, अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए आइए नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. नीतू पांडे (Dr. Neetu Pandey, Associate Consultant, Radiation Oncology, Fortis Hospital, Noida) से जानते हैं कि आंतों में कैंसर के क्या संकेत होता है?
आंतों में कैंसर के संकेत - Warning Signs Of Bowel Cancer in Hindi
डॉ. नीतू पांडे के अनुसार, आंतों में कैंसर होने पर आपके शरीर में कई संकेत नजर आ सकते हैं, जैसे -
1. मल त्याग से जुड़ी समस्याएं
आंतों में कैंसर का सबसे आम लक्षण मल त्याग से जुड़ी समस्याएं हैं, जिसमें दस्त या कब्ज की समस्या लगातार बनी रहना, मल त्याग करने के बाद भी पेट साफ न लगना, बार-बार टॉयलेट जाना आदि। अगर आपके शरीर में मल त्याग से जुड़ी ये लक्षण नजर आते हैं और कुछ दिनों में अपने आप ठीक नहीं हो तो यह आंतों में किसी गंभीर बीमारी या कैंसर का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पुरानी कब्ज धीरे-धीरे बन सकती है कोलन कैंसर की वजह? डॉक्टर से जानें सच
2. मल में बदलाव
आंतों में कैंसर होने के कारण आपके मल का रंग या पॉटी के आकार में बदलाव हो सकता है। मल बहुत ज्यादा पतला, बदबूदार होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके आंतों में कोई ब्लॉकेज या कोई गांठ है, जो मल के रास्ते को सिकोड़ रही है।
3. मल में खून आना
आंतों का कैंसर होने एक आम लक्षण मल में खून आना है। आंत में कैंसर के कारण आपको मल के साथ लाल और काले रंग का खून निकल सकता है। कभी-कभी आपको ये बवासीर जैसा लग सकता है, लेकिन अगर बार-बार खून आने की समस्या होती है तो ये गंभीर समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज न करें।
4. पेट में दर्द, सूजन या ऐंठन
अगर आपको पेट में बार-बार दर्द, ब्लोटिंग, मरोड़ आदि समस्या होती है, तो ये आम गैस या अपच की समस्या नहीं बल्कि आंतों से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: गैस्ट्रिक अल्सर और पेट के कैंसर के बीच क्या कनेक्शन है? डॉक्टर से जानें
5. मलाशय में दर्द
मलाशय में लगातार या मल त्याग करते समय दर्द या जलन महसूस होने लगता है, मल त्याग के दौरान दबाव या असुविधा महसूस होना कैंसर या किसी अन्य गंभीर इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
6. मलाशय में गांठ
अगर आपको मलाशय के पास किसी तरह की गांठ या सूजन महसूस होती है, जो समय के साथ बढ़ रही है या उसमें दर्द है तो यह आंतों में ट्यूमर का संकेत हो सकता है, जिसकी तुरंत जांच करवानी जरूरी है।
7. अचानक वजन घटना
बिना किसी कारण वजन में अचानक गिरावट खासकर अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं और न ही एक्सरसाइज कर रहे हैं तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। कैंसर शरीर की एनर्जी को ज्यादा इस्तेमाल करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
निष्कर्ष
आंतों का कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। शुरुआत में आप अपने शरीर में होने वाले इन बदलावों को पहचान कर सही इलाज पा सकते हैं। इसलिए अगर आपके मल में खून, दर्द, पेट में दर्द या मलाशय में गांठ जैसी लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 01, 2025 16:13 IST
Published By : Katyayani Tiwari