Doctor Verified

Mpox Early Signs: तेजी से फैल रहा Mpox, इन 5 शुरुआती चेतावनी संकेतों को बिलकुल न करें नजरअंदाज

Mpox Signs in Hindi: WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स में त्वचा पर दाने निकलते हैं और तेज बुखार आ सकता है। जानें, Mpox के अन्य शुरुआती चेतावनी संकेत-
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox Early Signs: तेजी से फैल रहा Mpox, इन 5 शुरुआती चेतावनी संकेतों को बिलकुल न करें नजरअंदाज


Mpox Early Warning Signs in Hindi: साल 2022 में कुछ देशों में Mpox के मामले सामने आए थे। इसके बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई 2022 को Mpox को पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया था। देश में एमपॉक्स का आउटब्रेक साल 2022 में केरल राज्य में हुआ था। इसके बाद, मार्च 2024 में भी Mpox का केस (Mpox in India) दर्ज हुआ था। अब अफ्रीकी देशों में एमपॉक्स के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी के मद्देनजर भारत सरकार ने भी एयरपोर्ट और अस्पतालों के लिए एजवाइजरी जारी कर दी है, ताकि Mpox के संदिग्ध मामलों की जांच जल्दी करके, बीमारी को फैलने से रोका जा सके। एमपॉक्स एक संक्रामक रोग है। 

Mpox, मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाला रोग है। WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स (Monkeypox in Hindi) में त्वचा पर दाने निकलते हैं और तेज बुखार आ सकता है। इसके अधिकतर मामले, पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। आपको बता दें कि एमपॉक्स के लक्षण 2-4 सप्ताह तक रह सकते हैं। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो उन लोगों को एमपॉक्स के लक्षण (Mpox Symptoms in Hindi) ज्यादा समय तक भी महसूस हो सकते हैं। इसलिए, Mpox का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। इसके शुरुआती लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से एमपॉक्स के शुरुआती चेतावनी संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं

Mpox के शुरुआती चेतावनी संकेत- Mpox Early Warning Signs in Hindi

Mpox rashes

1. त्वचा पर दाने

एमपॉक्स होने पर सबसे पहले त्वचा पर दाने नजर आ सकते हैं। त्वचा पर दाने निकलना, एमपॉक्स का सबसे पहला चेतावनी संकेत होता है। एमपॉक्स से पीड़ित लोगों को अक्सर दाने निकलते हैं। Mpox में हाथ, पैर, छाती या चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। इतना ही नहीं, इस स्थिति में लिंग पर भी दाने निकल सकते हैं। ये दाने, पपड़ी भी बन सकते हैं। एमपॉक्स के दाने शुरुआत में पिंपल्स या फफोले जैसे दिख सकते हैं। ये दाने दर्दनाक और खुजली वाले हो सकते हैं। ये फफोले और दाने, घाव में बदल सकते हैं। इन घावों को भरने में थोड़ा समय लग सकता है।  लेकिन, कुछ लोगों को पहले, अन्य लक्षणों का अनुभव हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- दुनियाभर में तेजी से कहर बरपा रहा है Mpox, केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के लिए जारी की एडवाइजरी 

2. तेज बुखार

एमपॉक्स वायरस के संपर्क में आने के बाद, व्यक्ति को तेज बुखार आ सकता है। अगर आपको त्वचा पर दाने के साथ ही, बुखार भी हो जाए, तो इस संकेत को बिलकुल अनदेखा न करें। यह स्थिति एमपॉक्स की हो सकती है। तेज बुखार होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। संक्रमण के 1-3 दिनों बाद, बुखार का संकेत महसूस हो सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को ठंड लग सकती है और कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

3. तेज सिरदर्द

एमपॉक्स वायरस की चपेट में आने से तेज सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। तेज या गंभीर सिरदर्द, एमपॉक्स के शुरुआती लक्षणों में से एक है। यानी सिरदर्द भी, एमपॉक्स का एक शुरुआती चेतावनी संकेत होता है। अगर आपको बुखार के साथ तेज सिरदर्द हो रहा है, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें। 

mpox body pain

4. मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द भी, एमपॉक्स का एक शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकता है। शरीर की मांसपेशियों में दर्द महसूस होना, एमपॉक्स का लक्षण होता है। आमतौर पर बुखार के साथ, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होना एमपॉक्स का संकेत होता है। अगर आपको मांसपेशियों में दर्द हो, साथ ही, बुखार भी महसूस हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- Mpox Outbreak: अफ्रीका में सीडीसी ने घोषित की पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, जानें कितना खतरनाक है यह वायरस

5. लिम्फ नोड्स में सूजन

लिम्फ नोड्स में सूजन भी एमपॉक्स का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। इसे लिंफैडेनोपैथी भी कहा जाता है। इस स्थिति में गर्दन, बगल या जांघ में सूजन हो सकती है। 

एमपॉक्स के लक्षण कितने दिनों में दिखाई देते हैं? 

सीडीसी के अनुसार, एमपॉक्स के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 21 दिनों के भीतर नजर आ सकते हैं। वायरस के संपर्क में आने के बाद, व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, एमपॉक्स होने पर दाने भी निकलते हैं। इसलिए अगर आपको त्वचा पर दाने या फ्लू जैसे लक्षणों का अनुभव हो, तो इन्हें बिलकुल भी नजरअंदाज न करें।

Read Next

एक जैसे दिख सकते हैं Mpox और इन 3 स्किन इंफेक्शन की वजह से होने वाले रैशेज, ऐसे पहचानें अंतर

Disclaimer