Mpox Preparedness in India: एमपॉक्स का कोहराम लगातार जारी है। अफ्रिका के बाद अब मंकीपॉक्स वायरस के मामले एशिया में भी देखे जा रहे हैं। वहीं, भारत के पड़ोसी देशों जैसे थाईलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान आदि में एमपॉक्स दस्तक दे चुका है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने भी कमर कस (Mpox Preparedness in India) ली है। एमपॉक्स से बचने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा न केवल अलर्ट (Mpox Alert) जारी किया जा रहा है, बल्कि इससे निपटने की तैयारियां भी की जा रही हैं। कोविड की तरह भयावह स्थिति न हो इसलिए राज्यों में अभी से ही आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एमपॉक्स को लेकर कई भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रही हैं। आइये जानते हैं एमपॉक्स को लेकर किन राज्यों में क्या-क्या तैयारियां हैं।
मुंबई और दिल्ली में बनाए जा रहे हैं आइसोलेशन वार्ड
मुंबई में पिछले हफ्ते एमपॉक्स को लेकर मंत्रालय द्वारा एक गाइडलाइन जारी कर अस्पतालों को अलर्ट किया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एमपॉक्स से निपटने (How to Tackle Mpox) के लिए मरोल में सैवन हिल्स हॉस्पिटल में 14 बेड का एक वार्ड बनाया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल, एलएनजेपी हॉस्पिटल और बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में एमपॉक्स से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड (Isolation Wards for Mpox) बनाए जा चुके हैं। वहीं, गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
झारखंड और चंदीगढ़ में जारी की गई एडवाइजरी
झारखंड और चंदीगढ़ सरकार द्वारा एमपॉक्स को लेकर एडवाइजरी (Advisory on Mpox) जारी की गई है। हालांकि, अभी तक भारत में एमपॉक्स का कोई भी संदिग्ध मामला नहीं मिला है। झारखंड सरकार द्वारा जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, चंदीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पैनिक नहीं (Do not Panic from Mpox) करने की सलाह दी है। चंदीगढ़ एयपोर्ट पर भी सख्ती से यात्रियों की जांच की जा रही है।
कर्नाटक में की जाएगी फ्री टेस्टिंग
कर्नाटक के मेडिकल एजुकेशन मंत्री शरन प्रकाश पाटिल के मुताबिक राज्य में एमपॉक्स से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए विक्टोरिया हॉस्पिटल में एमपॉक्स की फ्री टेस्टिंग (Free Testing for Mpox) की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसे भी पढ़ें - Mpox Outbreak in Hindi: थाईलैंड में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन, एशिया में पहली बार सामने आया संक्रमण का मामला
इन राज्यों में भी जारी हैं तैयारियां
- मिज़ोरम में एमपॉक्स को लेकर एक कमेटी बनाई गई है, जिसके तहत एमपॉक्स से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
- हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ केयर वर्कर्स को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।
- केरल में भी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।