Mpox in India: भारत में एमपॉक्स का दूसरा कंफर्म केस, दुबई से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Mpox Outbreak in Hindi: केरल में एमपॉक्स का कंफर्म केस पाया गया है। भारत में एमपॉक्स का यह दूसरा कंफर्म केस है। जानकारी के मुताबिक शख्स दुबई से यात्रा करके लौटा था। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox in India: भारत में एमपॉक्स का दूसरा कंफर्म केस, दुबई से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव


Mpox Outbreak in Hindi: एमपॉक्स दुनियाभर में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में भी यह वायरस दस्तक दे चुका है। भारत में भी धीरे-धीरे करके इसके मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में देश में एमपॉक्स के दूसरे कंफर्म केस की पुष्टि की गई है। मरीज की पहचान केरल के मलप्पुरम से हुई है। 38 वर्षीय यह शख्स हाल ही में दुबई से यात्रा करके लौटा था। जिसके बाद इसमें एमपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए थे। संदिग्ध के नमूने इकठ्ठे करके उसे लैब में भेजा गया था। जांच होने के बाद मरीज के एमपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

अस्पताल में भर्ती है मरीज 

बुधवार को इस मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में एमपॉक्स का संदिग्ध मामला मिला है, जिसके बाद जिले में अधिकारियों द्वारा करीब से नजर रखी जा रही है। नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने का इंतजार किया जा रहा था। फिलहाल मरीज को मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। यह भारत में एमपॉक्स का दूसरा मामला है। 

केरल में वायरस से निपटने के लिए तैयारियां तेज 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में एमपॉक्स का कंफर्म केस मिलने के बाद अब राज्य में इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए राज्य में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए कई मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विदेश से यात्रा करके लौटने वालों को एमपॉक्स के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल रूप से स्वास्थ्य सहायता लेनी चाहिए। बता दें कि केरल में एमपॉक्स का मामला मिलने से पहले भी निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

ये 4 तरह के अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स बढ़ा सकते हैं डायबिटीज का जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version