
Mpox New Strain Clade 1b in Hindi: दुनियाभर में एमपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में भी अबतक एमपॉक्स के 2 मामले सामने आ चुके हैं। पहला कंफर्म केस हरियाणा के हिसार से तो दूसरे मरीज की पुष्टि केरल के मलप्पुरम जिले से की गई है। चिंता की बात यह है कि भारत में एमपॉक्स के घातक स्ट्रेन क्लेड 1b का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक केरल के 38 वर्षीय मरीज में क्लेड 1बी का स्ट्रेन पाया गया है। मरीज हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से यात्रा करके केरल लौटा था।
स्वास्थ्य विभाग ने कड़े किए नियम
केरल में दो दिनों पहले एमपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला था, जिसके अब कंफर्म होने की पुष्टि की जा चुकी है। राज्य में एमपॉक्स का नया वैरिएंट मिलने के बाद अब केरल सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखे हुए है। जानकारी के मुताबिक मरीज खतरे से बाहर है। हालांकि, अभी उसे अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। इस मरीज की पुष्टि होने के बाद यह भारत का दूसरा कंफर्म केस बन गया है।

लक्षण दिखने पर दें जानकारी
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि यात्रा करके लौटने वाले लोगों को एमपॉक्स के लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी। इसके लिए सभी जिलों में आइसोलेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे पहले यह स्ट्रेन थायलैंड में पाया गया था।
इसे भी पढ़ें - Mpox Outbreak in Hindi: थाईलैंड में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन, एशिया में पहली बार सामने आया संक्रमण का मामला
क्लेड 1b स्ट्रेन कितना खतरनाक?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एमपॉक्स के दो स्ट्रेन हैं क्लेड 1a और क्लेड 1b, हालांकि दोनों ही स्ट्रेन शरीर के लिए घातक हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह स्ट्रेन अन्य संक्रामक बीमारियों की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल सकता है। इस स्ट्रेन को अगर फैलने से नहीं रोका गया ता आने वाले दिनों में ये भारत के लिए खतरे का सबब बन सकता है।
Read Next
दिनभर में 2 से 3 कप कॉफी पीने से कम हो सकता है हार्ट की समस्याओं का जोखिम, जानें क्या कहती है स्टडी?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version