Mpox Outbreak: दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है Mpox, कांगो में अबतक 570 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

Mpox Outbreak in Hindi: एमपॉक्स कई देशों में तेजी से फैल रहा है। एमपॉक्स के चलते कांगो में अभी तक कुल 570 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox Outbreak: दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है Mpox, कांगो में अबतक 570 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

Mpox Outbreak in Hindi: एमपॉक्स वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी बढ़ती रफ्तार ने न केवल स्वास्थ्य विभाग, बल्कि लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। इस वायरस लगातार बढ़ती संख्या और फैलने की रफ्तार को देख भारत में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं टाइट कर दी गई हैं। इमरजेंसी घोषित होने के बाद अब कई देशों में इससे लड़ने के लिए वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा है। कांगो में यह वायरस काफी तबाही मचा चुका है। कांगो में न केवल संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है, बल्कि मरने वालों की संख्या (Deaths from Mpox) में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है। 

एमपॉक्स से हो चुकी है 570 से ज्यादा लोगों की मौत (More than 570 People Died From Mpox)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांगो में एमपॉक्स वायरस (Mpox Virus) के चलते अबतक कुल 570 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कांगो में एमपॉक्स से लड़ने के लिए अमेरिका और जापान से जल्द ही वैक्सीन पहुंच सकती है। स्वास्थ्य मंत्री सॅम्युअल रॉजर कांबा मुलांबा ने बताया कि एमपॉक्स के मामले (Mpox in Hindi) कांगो में पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। कुछ दिनों पहले तक कांगो में एमपॉक्स (Mpox in Congo) के 16 हजार मामले थे, जो अब कुछ ही दिनों में बढ़कर 16700 तक पहुंच चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 548 थी, जो तेजी से बढ़कर 570 का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। 

एमपॉक्स के लिए जल्द मिल सकती है वैक्सीन (Mpox Vaccine May Available Soon)

सोमवार को हो रही एक कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कांगो में जापान और अमेरिका द्वारा वैक्सीन (Mpox Vaccine) जल्दी ही भेजी जा सकती है। यह वैक्सीन अगले हफ्ते तक उपलब्ध हो सकती है। वैक्सीन को लेकर तैयारियां भी शुरु की जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका द्वारा 50 हजार वैक्सीन और जापान द्वारा 35 लाख वैक्सीन कांगो पहुंच सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - दुनियाभर में तेजी से कहर बरपा रहा है Mpox, केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के लिए जारी की एडवाइजरी

एमपॉक्स से बचने के लिए क्या करें? (Tips to Prevent Mpox)

  • एमपॉक्स से बचने के लिए आपको सबसो पहले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा। 
  • इसके लिए अपने हाथ, मुंह और शरीर के अंगों को छूने से बचें। 
  • इसके लिए अपने हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। 
  • एमपॉक्स से बचने के लिए आपको लक्षण दिखाई देने पर खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। 

Read Next

कैंसर को हरा चुके संजय दत्त रोज करते हैं 3 घंटे वर्कआउट, एक बार में कर सकते हैं 50 पुशअप्स

Disclaimer