Mpox Updates: लगातार कहर बरपा रहा एमपॉक्स, भारत में भी तेज हुईं तैयारियां, जानें इससे जुड़े सारे अपडेट्स

Mpox Latest Updates in Hindi: एमपॉक्स लगातार कहर बरपा रहा है। इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आइये जानते हैं एमपॉक्स से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox Updates: लगातार कहर बरपा रहा एमपॉक्स, भारत में भी तेज हुईं तैयारियां, जानें इससे जुड़े सारे अपडेट्स


Mpox Latest Updates in Hindi: एमपॉक्स का कहर लगातार जारी है। अफ्रिका में सैकड़ों लोगों को प्रभावित करने के बाद अब एशिया में भी इसके मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। एमपॉक्स के बढ़ते कहर के बीच अब विश्न स्वास्थ्य संगठन ने भी कमर कस ली है। डब्ल्यूएचओ ने इसे फैलने से रोकने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया है। भारत में भी अधिकांश राज्यों में इसे लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। जिससे संक्रमण फैलने पर हडकंप मचने या पैनिक होने से रोका जा सके। हाल ही में एमपॉक्स का नया स्ट्रेन क्लेड 1b (Mpox New Strain Clade 1b) भी तबाही मचा रहा है। 

भारत में एमपॉक्स से निपटने के लिए तैयारियां तेज

एमपॉक्स से निपटने के लिए भारत में सिलसिलेबाज तरीके से तैयारियां (Mpox Preparedness in India) की जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक आदि राज्यों में आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward for Mpox) बनाए जा चुके हैं। साथ ही साथ देश के अधिकांश एयरपोर्ट पर विदेश से यात्रा करके लौटने वाले यात्रियों पर करीब से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही भारत में एमपॉक्स की टेस्टिंग के लिए पहली आरटी पीसीआर किट भी लॉन्च की जा चुकी है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हुआ सख्त 

डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में एमपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए एक एक्शन प्लान (WHO Action Plan) तैयार किया है। जिसमें एमपॉक्स की गतिविधियों पर बेहद करीब से नजर रखी जाएगी। साथ ही साथ इसकी वैक्सीन पर भी काम किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने एमपॉक्स के नए स्ट्रेन को अधिक संक्रामक और तेजी से फैलने वाला बताया है। डब्ल्यूएचओ के एक्शन प्लान द्वारा इसे रोकने में कामयाब होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

जर्मनी से अफ्रिका भेजी जाएंगी एक लाख वैक्सीन 

अफ्रिका में एमपॉक्स का कहर अन्य जगहों के मुकाबले ज्यादा है। कांगों में अबतक लगभग 600 लोग इस वायरस की चपेट में आने के चलते जान गवां चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जर्मनी अपनी मिलिट्री स्टॉक से अफ्रिका को एक लाख वैक्सीन देगा। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने भी अफ्रिका को सभी जरूरी रिसोर्स प्रदान करने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ें - Mpox Outbreak in Hindi: थाईलैंड में मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन, एशिया में पहली बार सामने आया संक्रमण का मामला

एशिया में भी मिल रहे हैं एमपॉक्स के मामले 

एशिया के कई देशों जैसे थाईलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिलिपिन्स आदि में एमपॉक्स वायरस दस्तक दे चुका है। इन देशों में अबतक एमपॉक्स के कई मामले सामने आ चुके हैं। एमपॉक्स का नया स्ट्रेन पहली बार थायलैंड में सामने आया है। 

Read Next

Odisha Bird Flu Outbreak: ओडिशा में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, मारी गईं 5 हजार से ज्यादा मुर्गियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version