Odisha Bird Flu Outbreak: ओडिशा में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, मारी गईं 5 हजार से ज्यादा मुर्गियां

Odisha Bird Flu Outbreak in Hindi: ओडिशा के पुरी जिले में बर्ड फ्लू का नया वेरिएंट मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में 5 हजार से ज्यादा मुर्गियों का मार दिया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Odisha Bird Flu Outbreak: ओडिशा में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, मारी गईं 5 हजार से ज्यादा मुर्गियां


Odisha Bird Flu Outbreak in Hindi: दुनियाभर में एमपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने वाला एमपॉक्स (Mpox) अबतक कुल 115 से भी ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुका है। इस बीच ओडिशा से एक डरा देने वाली खबर सामने आ रही है। ओडिशा में बर्ड फ्लू (Bird Flu in Odisha) लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहा है। पुरी के पिपिली इलाके में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के एच5एन1 वेरिएंट की पुष्टि होने से जिले में डर का माहौल बन गया था। इसके चलते प्रभावित क्षेत्र में 5 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मार दिया गया है। 

जांच के लिए भेजे जा रहे हैं सैंपल 

जानकारी के मुताबिक पिपिली क्षेत्र में मुर्गियों को मारने के बाद सैंपल इकठ्ठे करके उन्हें परिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा एक पशु टीम गठित करके प्रभावित क्षेत्र में भेजी गई है, जो सैंपल इकठ्ठा करने का काम कर रही है। रोग नियंत्रण अधिकारी जग्नाथ नंदा ने कहा कि शनिवार को 300 से ज्यादा मुर्गियों को मारा गया था। वहीं, रविवार के क्षेत्र की कुल 4700 मुर्गियों को मारा गया है। यही नहीं, इसके अलावा भी 20 हजार मुर्गियों को मारा जा सकता है। 

20 हजार मुर्गियों को मारा जाएगा 

बर्ड फ्लू के मामले (Bird Flu Cases) दोबारा से न बढ़ें, इसके चलते जिले में कुल 20 हजार मुर्गियों को मारा जाएगा (20 Thousand Chickens will Killed)। यही नहीं, इसके साथ ही मुर्गी पालन करने वालों को अगले 5 महीने तक मुर्गियां नहीं पालने के लिए भी कहा गया है। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा मवेशियों को इसका मुआवजा दिया जाएगा। सरकार द्वारा छोटे और बड़े मुर्गों के हिसाब से प्रति मुर्गे 20 और 60 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें - Bird Flu: बर्ड फ्लू होने पर शरीर में क्या होता है? जानें किन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

बर्ड फ्लू के लक्षण (Bird Flu Symptoms)

  • बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति में आमतौर पर एक से 10 दिन के भीतर लक्षण दिखाई देना शुरु हो जाते हैं। 
  • ऐसे में नाक बहना, मांसपेशियों में ऐंठन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 
  • इस वायरस से संक्रमित होने के बाद आंखों में लालिमा आना और गले में खराश भी हो सकती है। 
  • कुछ मामलों में यह दिमाग में सूजन का भी कारण बन सकता है। 
  • बर्ड फ्लू होने पर जी मचलाना,मानसिक स्थिति प्रभावित होने के अलावा उल्टी भी आ सकती है। 

Read Next

Mpox से निपटने के लिए भारत में बनाए जा रहे हैं आइसोलेशन वार्ड, जानें किन राज्यों में क्या हैं तैयारियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version