Bird Flu Strain: दूध में पाया गया था बर्ड फ्लू का वायरस, WHO ने दी रिपोर्ट

बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने जानवरों के कच्चे दूध में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस पाए जाने की पुष्टि की है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Bird Flu Strain: दूध में पाया गया था बर्ड फ्लू का वायरस, WHO ने दी रिपोर्ट


पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में बर्ड फ्लू का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। बीते कुछ महीनों में लाखों पशु-पक्षी और बकरी आदि बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस वायरस के बढ़ते मामलों को देख चिंता जाहिर की है साथ ही लोगों को इससे सचेत रहने की भी सलाह दी है। अब इस वायरस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने जानवरों के कच्चे दूध में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वायरस दूध में कितने दिनों तक जीवित रह सकता है। 

दूध में पाया गया बर्ड फ्लू स्ट्रेन 

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक जानवरों के कच्चे दूध में अच्छी खासी मात्रा में बर्ड फ्लू स्ट्रेन देखा जा रहा है। हालांकि, अभी इसे लेकर विशेषज्ञों द्वारा जांच की जा रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कहीं दूध के जरिए यह वायरस इंसानों में न फैल जाए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर एक इंसान से दूसरे इंसान में यह वायरस फैलता है तो इसके चलते कोविड 19 से कई गुना ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। 

टेक्सास में संक्रमित हुआ व्यक्ति 

हाल ही में टेक्ससास से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोगों के मन में चिंता बैठ गई है। दरअसल, अमेरिका की एक डेयरी फार्म में काम करने वाले व्यक्ति जानवरों के संपर्क में आने से बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया है। हालांकि, फिलहाल वह इस समस्या से उभर रहा है। अबतक इसके मामले केवल जानवरों में देखे जा रहे थे, लेकिन इंसानों में यह मामला देखकर इसके फैलने की आशंका बढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें - भारत में बर्ड फ्लू से हुई पहली इंसानी मौत, जानें कितनी संक्रामक और खतरनाक है ये बीमारी और इससे बचाव के टिप्स

बर्ड फ्लू से बचने के तरीके 

  • बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको सबसे पहले हाइजीन मेनटेन रखना पड़ेगा। इसके लिए हाथों को साबुन से जरूर धोएं। 
  • बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको जानवरों के ज्यादा संपर्क में आने से बचना है। 
  • किसी बीमार जानवर का दूध पीने से परहेज करें। 
  • अगर आपके आसपास किसी पक्षी की मौत हुई है तो ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

Read Next

Cholera Vaccine: संयुक्त राष्ट्र ने हैजा की अपडेटेड वैक्सीन को दी मंजूरी, जल्दी हो सकेगी उपलब्ध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version