H5N1 Bird Flu: कोविड से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

हाल ही अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक H5N1 बर्ड फ्लू कोविड से 100 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
H5N1 Bird Flu: कोविड से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी


दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है कि ऐसे में आए दिन अलग-अलग बीमारियों के मामले सामने आते हैं। पिछले कुछ समय से अमेरिका में H5N1 बर्ड फ्लू एक चिंता का विषय बना हुआ् है। हाल ही में देश में बर्ड फ्लू के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसपर चिंता जाहिर की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक H5N1 बर्ड फ्लू कोविड से 100 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं बर्ड फ्लू के बारे में सबकुछ। 

अमेरिका में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला 

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बर्ड फ्लू के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। इससे पहले अमेरिका के कोलोराडो में एक शख्स बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया था। हाल ही में टेक्सास से एक डेयर कर्मचारी में एवियन इन्फ्लूएंजा के होने की पुष्टि की गई है। इस मामले को देखकर लोगों के मन में एक बार फिर से चिंता का माहौल बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संक्रमित व्यक्ति गायों के संपर्क में आने से बर्ड फ्लू की चपेट में आया है। 

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू? 

बर्ड फ्लू आमतौर पर पक्षियों और जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है। अगर आप किसी मृत जानवर के संपर्क में आते हैं तो संभव है कि यह वायरस या फ्लू आपतक भी आसानी से पहुंच जाएगा। आमतौर पर मुर्गे, गाय और अन्य पशु-पक्षियों के संपर्क में आने से आपको भी यह समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपको बुखार, खांसी और शरीर में दर्द होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसके लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - सीजनल फ्लू हर साल करता है करोड़ों लोगों को बीमार, 6.5 लाख से ज्यादा लोगों की होती है मौत: WHO

बर्ड फ्लू से बचने के तरीके 

  • बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। 
  • ऐसे में पशु-पक्षियों को खाना खिलाते समय उनसे थोड़ी दूरी बनाकर रखें। 
  • पशुओं को खाना देने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। 
  • कुछ भी खाने-पीने से पहले आपको उसे अच्छे से साफ करना है। 

 

Read Next

Cholera Cases in Bangalore: दूषित पानी पीने से बेंगलुरु में बढ़ रहे हैं हैजा के मामले, जानें बचने के तरीके

Disclaimer