Bird Flu H5N1: बर्ड फ्लू बन सकता है जानलेवा, WHO ने जाहिर की चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को इंसानों के साथ-साथ दूसरी प्रजातियों में फैल रहे H5N1 बर्ड फ्लू के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर की है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Bird Flu H5N1: बर्ड फ्लू बन सकता है जानलेवा, WHO ने जाहिर की चिंता


कोरोना महामारी का खतरा अभी तक दुनियाभर में पूरी तरह नहीं टला कि ऐसे में आए दिन नए-नए वायरस और बीमारियों की पुष्टि होती है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को इंसानों के साथ-साथ दूसरी प्रजातियों में फैल रहे H5N1 बर्ड फ्लू के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक गाय और बकरियां भी अब बर्ड फ्लू की चपेट में आने लगी हैं। यह दुनियाभर में एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। 

जानवरों को चपेट में ले रहा बर्ड फ्लू  

साल 2020 से शुरु होने वाला बर्ड फ्लू अब तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक कई करोड़ पशु और पक्षी इस फलू की चपेट में आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ की मानें तो अब यह फ्लू गायों और बकरियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पहले बर्ड फ्लू के शिकार केवल मुर्गे और बत्तख आदि होते थे, लेकिन अब दूसरे पशु पक्षी भी इससे नहीं बच पा रहे हैं। यही नहीं इस वायरस का खतरा इंसानों पर भी बना हुआ है। यह इंसानों को भी क्षति पहुंचाने की पूरी क्षमता रखता है। 

इसे भी पढ़ें - इंसानों में H10N3 स्ट्रेन बर्ड फ्लू फैलने का पहला मामला आया सामने, चीन में मिला एक संक्रमित मरीज

डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक ने क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य वैज्ञानिक जेरेमी फरार ने भी बर्ड फ्लू को एक चिंताजन विषय बताया है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू अब ज़ूनोटिक पशु महामारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि इसके वायरस एक से दूसरे इंसान तक पहुंचकर इंसानों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अगर यह फ्लू इंसानों में फैला तो इससे मरने वालों के आंकड़े काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं। इस फ्लू का मॉर्टेलिटी रेट हाई हो सकता है। 

बर्ड फ्लू से बचने के तरीके

  • बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको जानवरों या फिर पशु-पक्षियों के संपर्क में ज्यादा आने से बचना चाहिए। 
  • ऐसे में अग आप पशुओं को दाना डालते हैं तो कोशिश करें इस दौरान थोड़ी दूरी बनाए रखें। 
  • ऐसे में अपने आस-पास बर्ड फ्लू के कारण पशु-पक्षियों की मौत होने की खबर दें। 
  • इसके लिए आपको साबुन से हाथ धोने चाहिए। 

Read Next

एक्सपायर चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, उल्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, जानें फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Disclaimer