कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार अभी तक पूरी तरह से थमी नहीं है कि ऐसे में दुनियाभर में नई-नई बीमारियों की पुष्टि हो रही है। पिछले कुछ दिनों से बर्ड फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है। इसके कोविड 19 वायरस की तरह फैलने को लेकर इस वायरस से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस वायरस के लक्षण और इससे बचने के तरीकों के बारे में।
पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं मामले
वैज्ञानिकों के मुताबिक दुनियाभर में पिछले कुछ दिनों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल 27 जनवरी 2024 को चीन में पहली बार बर्ड फ्लू वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह मरीज एक पॉल्युट्री में पॉजिटिव पाया गया था। पिछले साल 23 देशों से बर्ड फ्लू के 882 मामले सामने आए थे। इन मामलों के बाद इससे होने वाले मौत की आकड़ों में 52 प्रतिशत तक बढ़त हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बर्ड फ्लू का पहला मामला साल 1997 में पहली बार सामने आया था, जिसके बाद से बहुत मरीजों की जान तक गई थी।
बर्ड फ्लू होने पर दिखते हैं ये लक्षण
- बर्ड फ्लू होने पर आपको शरीर में कई बदलाव दिख सकते हैं।
- ऐसे में आपको उल्टी, नजला आदि जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
- बर्ड फ्लू होने पर आपको गले में खराश, नाक बहना और सिर में तेज दर्द होने जैसी स्थिति महसूस हो सकता है।
- बर्ड फ्लू होने पर आपको थकान, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में दर्द होने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज
बर्ड फ्लू से बचने के तरीके
- बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको पशु-पक्षियों के ज्यादा संपर्क में आने से बचना चाहिए साथ ही साथ ज्यादा कच्चा खाना खाने से भी बचना चाहिए।
- बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको पॉल्युट्री फार्मिंग या फिर अधपका खाना खाने से परहेज करना चाहिए।
- इससे बचने के लिए हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंगों की सफाई करना नहीं भूलें।
- पक्षियों को दाना डालते समय उन्हें दूर से दाना डालें।
- पशु-पक्षियों के बहुत ज्यादा संपर्क में आने से परहेज करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version