पीरियड्स या मेंस्ट्रुअल हेल्थ महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे अक्सर महिलाओं को गुजरना पड़ता है। महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल हेल्थ को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार कुछ कारणों के चलते मेंस्ट्रुअल साइकिल में असमानता आ जाती है। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक भारत में 100 में से 60 प्रतिशत महिलाओं को मेंस्ट्रुअल हेल्थ से जुड़ी समस्या रहती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या कहता है सर्वे?
भारत में मेंस्ट्रुअल हेल्थ को लेकर हुए इस सर्वे के मुताबिक भारत में 55 प्रतिशत महिलाओं को मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान किसी भी काम को करने के दौरान मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्वे की मानें तो 58 प्रतिशत महिलाओं ने मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाकर मेंस्ट्रुअल हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक अपने लाइफस्टाइल और दिनचर्या को बदलकर आप अपनी मेंस्ट्रुअल हेल्थ को आसानी से दुरुस्त रख सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
मेंस्ट्रुअल हेल्थ को कैसे रखें दुरुस्त?
- कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप मेंस्ट्रुअल हेल्थ को आसानी से दुरुस्त रख सकते हैं।
- इसके लिए आपको पैड बदलने के साथ ही हाथों को भी साफ रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको सैनिटरी पैड को डिस्पोज करना चाहिए।
- इसके लिए आपको अपने प्राइवेट पार्ट की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए।
पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी
- पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी होता है।
- इसके लिए आपको वेजाइनल एरिया के आसपास गंदा हाथ लगाने से बचना चाहिए साथ ही साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको हर 4 से 5 घंटे के भीतर सैनिटरी पैड को बदलते रहना चाहिए।
- एक ही पैड को लंबे समय तक लगाए रखने से कई बार इंफेक्शन होने की भी आशंका बढ़ जाती है।
- वेजाइनल एरिया को साफ करते हुए साबुन का प्रयोग करने से बचें।