Doctor Verified

क्या पीरियड क्रैम्प्स होने पर भी ब्लीडिंग न होना, प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है? जानें

Can Period Pain But No Period Mean Pregnancy In Hindi: पीरियड क्रैम्प्स होना प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है। हालांकि, कई अन्य संकेत भी नजर आते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड क्रैम्प्स होने पर भी ब्लीडिंग न होना, प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है? जानें


Can Period Pain But No Period Mean Pregnancy In Hindi: पीरियड्स होने पर अक्सर महिलाओं को क्रैम्प्स होते हैं। यह बिल्कुल सामान्य होता है। पीरियड्स में क्रैम्प्स के अलावा भी कई अन्य शारीरिक समस्याएं देखने को मिलती हैं, जैसे पेट में दर्द, ऐंठन, कमर के निचले हिस्से में दर्द वगैरह-वगैरह। हालांकि, कभी-कभी महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स होने पर भी ब्लीडिंग नहीं होती है। इस कंडीशन में अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? कुछ लोगों को मानना है कि पीरियड क्रैम्प्स होने पर भी अगर ब्लीडिंग न हो, तो ऐसा प्रेग्नेंसी की वजह से हो सकता है। तो क्या वाकई यह सच है या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

क्या पीरियड पेन होने पर पीरियड्स न आना प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है?- Can Period Pain But No Period Mean Pregnancy In Hindi

Can Period Pain But No Period Mean Pregnancy In Hindi

कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स तो होते हैं, लेकिन ब्लीडिंग नहीं होती है। इस बारे में शारदा हॉस्पिटल में epartment of Obstetrics and Gynecolog की Professor & HOD डॉ. अर्चना मेहता कहती हैं, "ऐसा कई तरह की परेशानियों की वजह से हो सकता है। Webmd की मानें, तो ऐसा कब्ज की समस्या, एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में सूजन की वजह से हो सकता है। इसी तरह, पीरियड क्रैम्प्स का एक मुख्य कारण प्रेग्नेंसी का लक्षण भी हो सकता है। हालांकि, अगर महिला कंसीव करती है, तो पीरियड क्रैम्प्स के साथ-साथ महिला में अन्य लक्षण भी नजर आएंगे। इसमें वजाइनल स्पॉटिंग, व्हाइट डिस्चार्ज, पीठ में दर्द, मितली, उल्टी, चक्कर आना और ब्रेस्ट में दर्द महसूस करना शामिल हैं। अगर पीरियड क्रैम्प्स हो रहे हैं और ब्लीडिंग न हो, तो महिला को प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए प्रेग्नेंसी किट का यूज करना चाहिए। अगर रिजल्ट कंफर्म न हो, तो बेहतर है कि डॉक्टर से संपर्क करें। पीरियड क्रैम्प्स किसी अन्य गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है। अगर लंबे समय तक इस तरह की कंडीशन बनी रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें।"

इसे भी पढ़ें: महसूस हो रहे हैं पीरियड्स के लक्षण, लेकिन नहीं हो रही ब्लीडिंग, जानें इसके पीछे के कारण

पीरियड क्रैम्प्स होने पर क्या करें- Tips For Period Cramps In Hindi

Tips For Period Cramps In Hindi

पीरियड क्रैम्प्स की तकलीफ को कम करने के लिए महिलाएं अलग-अलग उपाय आजमा सकती हैं, डॉ. अर्चना मेहता सलाह देती हैं-

  • खूब सारा पानी पिएं। पीरियड्स के दौरान या इसके पहले, अक्सर महिलाओं को लगता है कि बॉडी में सूजन आ गई और ब्लोटिंग महसूस होती है। ब्लोटिंग को कम करने के लिए खूब सारा पानी पिएं।
  • पीरियड क्रैम्प्स कम करने के लिए महिलाएं हर्बल चाय पी सकती हैं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जिससे पीरियड में हो रहे दर्द को कम करने में मदद मिलती है
  • पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा पाने के लिए महिला कॉफी या चाय का सेवन भी कर सकती है। इससे बॉडी पेन से भी आराम मिलता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना ही अच्छा होता है।
  • पीरियड के दौरान काफी ज्याद पेट में ऐंठन और दर्द रहता है, तो हीट कंप्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि पेट की गर्म सिंकाई करें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दर्द में कमी आती है।
  • पीरियड्स में एक्सरसाइज करना भी अच्छा होता है। इससे बॉडी मसल्स खुलती हैं और फील गुड हार्मोन भी रिलीज होता है। इस तरह, महिला का मूड बेहतर होता और शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीरियड्स के बाद ब्रेस्ट में ऐंठन और दर्द क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version