Bird Flu Case in India: पिछले कुछ समय में दुनियाभर में बर्ड फ्लू के मामलों में हलचल देखी गई है। इसके बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में एक 4 साल के बच्चे को H9N2 बर्ड फ्लू संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। यह भारत में बर्ड फ्लू के कारण होने वाला दूसरा संक्रमण है। इस बीच यह आशंका जताई जा रही है कि 4 वर्षीय बच्चे में यह संक्रमण किसी पक्षी के संपर्क में आने से हुआ है। इस बात की जानकारी खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी है। आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
WHO ने किया कंफर्म
पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू के इस मामले की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य एजेंसियां और स्वास्थ्य मंत्रालय एक्टिव हो गए हैं और मामले की जांच भी की जा रही है। WHO द्वारा बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। कुछ दिनों पहले भी डब्ल्यूएचओ ने बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि की थी। ऑस्ट्रेलिया की एक 2 साल की बच्ची में कोलकाता से लौटने के बाद बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई दिए थे। बच्चे को शुरुआत में पेट दर्द के साथ ही साथ बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई दिए थे। लक्षण दिखने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां लैब टेस्ट कराकर संक्रमण की जांच की गई।
कितना खतरनाक है यह वायरस?
बर्ड फ्लू संक्रमण अन्य वायरस या बीमारियों की तुलना में अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो बर्ड फ्लू का संक्रमण कोरोनावायरस से अधिक खतरनाक हो सकता है। यह वायरस मुर्गियों और अन्य पशु-पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है। इससे बचने के लिए आपको जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - H5N1 Bird Flu: ऑस्ट्रेलिया में 2 साल की बच्ची में मिला H5N1 बर्ड फ्लू का पहला मामला, WHO ने दी जानकारी
बर्ड फ्लू से बचने के तरीके
- बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको सबसे पहले पशु-पक्षियों के साथ ही जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपके किसी बीमार जानवर दूध पीने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको साबुन से हाथ धोने के साथ ही हाइजीन मेनटेन रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको अधपका खाना और मीट खाने से बचना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version