मेनोपॉज महिलाओं में होने वाला एक तरह का लाइफ साइकल है। मेनोपॉज की स्थिति होने पर महिला को 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं। आम भाषा में समझें तो इस स्थिति में महिलाओं के पीरियड्स आना बंद हो जाता है। आमतौर पर मेनोपॉज 45 से 50 वर्ष की उम्र में होता है। हाल ही में फ्रंटीयर जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर का जूस पीने से मेनोपॉज से पीड़ित महिलाओं में हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
क्या कहती है स्टडी?
स्टडी के शोधकर्ताओं की मानें तो मेनोपॉज से पीड़ित महिलाएं अगर चुकंदर का जूस पिएं तो उनमें मेनोपॉज के दौरान होने वाली हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। इस जूस को पीने से रक्त वाहिकाओं की सिकुड़न कम होती है साथ ही साथ कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के फंक्शन्स में भी सुधार हो सकता है। इस जूस को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करने से ब्लड फ्लो तेज होता है। अगर आप मेनोपॉज से परेशान हैं तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद चुकंदर का जूस पी सकती हैं।
कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क
स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक चुकंदर के जूस में नाइट्रेट पाया जाता है, जो शरीर में पहुंचकर ब्लड सप्लाई और ऑक्सीजन के बहाव को तेज करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम होता है। इससे रक्त वाहिकाओं में जमा गंदगी को निकालने के साथ ही साथ रक्त वाहिकाओं की सिकुड़न भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें - मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
मेनोपॉज से राहत पाने के लिए क्या करें?
- मेनोपॉज से राहत पाने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- इसके लिए आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए साथ ही साथ एक बैलेंस डाइट फॉलो करनी चाहिए।
- इसके लिए आपको धूम्रपान की आदत कम करने के साथ ही पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
- मेनोपॉज से राहत पाने के लिए आपको वजन कंट्रोल रखना चाहिए।