Kya Menopause Ke Baad Beetroot Juice Pina Chahiye: मेनोपॉज से हर महिला को गुजरना पड़ता है। यह एक ऐसा चरण है, जिसमें महिला को पूरी तरह से पीरियड्स बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज होने के बाद महिलाएं कंसीव नहीं कर सकती हैं। हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है। इसलिए, इसे बिल्कुल सामान्य समझना चाहिए। लेकिन, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। जैसे हड्डियों का कमजोर होना, हार्ट प्रॉब्लम का जोखिम बढ़ जाना और कई अन्य किस्म की समस्याएं होना। यही कारण है कि विशेषज्ञ हर मिड एज महिलाओं को यह सलाह देत हैं कि उन्हें सही डाइट फॉलो करनी चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। खासकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल (Menopause Ke Baad Chukandar Juice Pine Ke Fayde) करना चाहिए। यह कई तरह के पोषक तत्वों का घर है। मेनोपॉज हो चुकी महिलाओं के लिए यह बहुत ही लाभकारी है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की से जानें, मेनोपॉज के बाद चुकंदर का जूस पीने के फायदे।
मेनोपॉज के बाद चुकंदर का जूस पीने के फायदे- Kya Menopause Ke Baad Beetroot Juice Pina Chahiye
पोषक तत्वों से भरपूर
चुकंदर कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, मिनरल्स जैसे मैंगनीज और पोटेशियम होता है। ये सभी तत्व मेनोपॉज के बाद ओवर ऑल हेल्थ में सुधार के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट होते हैं। इसका सेवन करने से सभी आवश्यक तत्व शरीर को मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान महिलाएं जरूर पिएं चुकंदर का जूस, कम होता है हृदय रोगों का जोखिम
हार्मोन को बैलेंस्ड रखता है
मेनोपॉज के बाद महिलाओं को चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे हार्मोन का स्तर बैलेंस रखने में मदद मिलती है। असल में, मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, चुकंदर यानी बीटरूट के जूस का सेवन करने से उन्हें काफी फायदा मिल सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
मेनोपॉज के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होने लगता है। ऐसे में बॉडी की सर्कुलेशन एफिशियंसी भी कम होने लगती है। वहीं चुकंदर का जूस पीने से इस तरह की समस्या में कमी आ सकती है। साथ ही, ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ में भी सुधार नोटिस किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हार्ट हेल्थ कैसे प्रभावित होती है? डॉक्टर से जानें
हड्डियों को मजबूती मिलती है
मिड एज तक आते-आते हर व्यक्ति की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। वहीं, मेनोपॉज होने के बाद हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर इससे बचना है, तो मेनोपॉज के बाद हर महिला को चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें सिलिका कंटेंट भी होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।
एनर्जी बूस्ट होती है
मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी आने लगती है। ऐसे में महिला में डलनेस, थकान और कमजोरी जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, अगर महिला डाइट में चुकंदर का जूस शामिल करती है, तो उन्हें इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है। दरअसल, चुकंदर के जूस में ऐसे तत्व होते हैं, जो एनर्जी को रिगेन करने में मदद कर सकते हैं।
एक्सपर्ट की राय
मेनोपॉज के बाद महिलाएं बीटरूट जूस का सेवन कर सकती हैं। लेकिन, इसके पोर्शन साइज का अवश्य ध्यान रखें। इसके अलावा, अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है या डायबिटीज है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। वे आपकी हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखते हुए सही सलाह देंगे।
All Image Credit: Freepik