Beetroot Benefits for Women in Hindi: सर्दियों में चुकंदर खूब खाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में प्रोटीन, आयरन, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अधिकतर लोग सर्दियों में चुकंदर का सेवन खूब करते हैं। चुकंदर का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कोई चुकंदर का जूस पीता है, तो कोई चुकंदर का सलाद खाता है। इतना ही नहीं, कई लोगों को चुकंदर की रोटी बेहद पसंद होती है। वैसे तो चुकंदर सभी के लिए फायदेमंद होती है। पुरुष और महिलाएं, सभी चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। महिलाएं भी चुकंदर को अपनी विंटर डाइट में शामिल कर सकती हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होंगी। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं महिलाओं के लिए चुकंदर के फायदे-
महिलाओं के लिए सर्दियों में चुकंदर खाने के फायदे- Beetroot Benefits for Women in Winters in Hindi
1. हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए
बढ़ती उम्र में अधिकतर महिलाओं को शरीर में खून की कमी से जूझना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को शरीर में खून की पूर्ति के लिए अपनी डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करने चाहिए। चुकंदर में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन और खून के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए सर्दियों में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले पिएं चुकंदर से बनी ये व्हे प्रोटीन ड्रिंक, नहीं पड़ेगी मार्केट सप्लीमेंट की जरूरत
टॉप स्टोरीज़
2. त्वचा के लिए लाभकारी
चुकंदर त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद हो सकती है। चुकंदर खाने से स्किन की रंगत में सुधार होता है। चुकंदर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।
3. पाचन के लिए फायदेमंद
चुकंदर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। चुकंदर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना चुकंदर का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन दुरुस्त बना रहेगा। चुकंदर कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए लगाएं चुकंदर और एलोवेरा जेल से बना अंडर आई क्रीम, जानें तरीका
4. बालों के लिए फायदेमंद
चुकंदर सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करेंगे, तो इससे बाल भी मजबूत बनेंगे। बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं या फिर चुकंदर का सलाद खा सकते हैं।