Doctor Verified

रोजाना चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद एक्सपर्ट से

What Happens If You Drink Beetroot Juice Daily: चुकंदर का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह सुपर फूड की तरह है, जो ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करता है। तो क्या इसका सेवन रोज किया जाना सही होता है? आइए, जानते हैं कि क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद एक्सपर्ट से


इसमें कोई दो राय नहीं है कि चुकंदर एक तरह का सुपरफूड है। इसका सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। जब आप इसका सेवन लंबे समय तक करते हैं, तो इसकी वजह से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो सकता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होने लगता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से लिवर हेल्थ भी बेहतर होती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या रोजाना चुकंदर का जूस पिया जा सकता है? आयुर्वेद में इसे सही माना गया है या गलत? आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं इस में सभी जरूरी बातें। साथ ही, इसे डाइट का हिस्सा बनाने के फायदों के बारे में।

रोजाना चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?- Is It Safe To Drink Beetroot Juice Every Day

What Happens If You Drink Beetroot Juice Daily

डॉक्टर श्रेय शर्मा की मानें, तो यह बेहतरीन रूट वेजिटेबल है और इसका सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसका न सिर्फ स्वाद अच्छा है, बल्कि यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। आयुर्वेद में कहा गया है कि इसका स्वाद मधुर होता है, यह पित्त और वात को संतुलित करता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से कफ की समस्या हो सकती है। इसी तरह, चुकंदर के जूस भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। इसके बावजूद, यह कहा जा सकता है कि चुकंदर या इसके जूस का सेवन रोजाना नहीं किया जाना चाहिए। खासकर, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो बेहतर है कि इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आपको बात दें कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सुबह के समय इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना सही होता है। इसके अलावा, अगर गाजर के साथ मिक्स करके चुकंदर का जूस पिया जाए, तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है। इस बात की पुष्टि NCBI में प्रकाशित एक लेख से होती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रोजाना पिएं चुकंदर और गाजर का जूस, तेजी से होगा फैट बर्न

रोजाना चुकंदर का जूस पीने के फायदे- Health Benefits Of Drinking Beetroot Juice Daily

ब्लड प्यूरिफाई होता है: आयुर्वेद में इसे रक्तशोध के नाम से जाना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड प्यूरिफाई होता है। असल में, चुकंदर का जूस पीने से शरीर के सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा ग्लोइंग होती है और त्वचा संबंधी समस्याओं में भी सुधार होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधारः चुकंदर का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होने लगता है। दरअसल, चुकंदर के जूस में नाइट्रेट होता है, जो कि रक्त वाहिकाओं या ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है, जो कि हार्ट हेल्थ में भी सुधार करता है

स्टेमिना में सुधारः चुकंदर के जूस में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी स्टेमिना और स्ट्रेंथ में सुधार करते हैं। अगर किसी को थकान या कमजोरी है, तो उनके लिए चुकंदर के जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

बेहतर पाचन क्षमताः चुकंदर के जूस में फाइबर कंटेंट काफी ज्यादा होता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और गट हेल्थ बेहतर होती है। अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या है, तो उन्हें चुकंदर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चुकंदर के जूस में चिया सीड्स डालकर पीने से होंगे ढेरों फायदे, डेली डाइट में करें शामिल

कौन रोजाना चुकंदर का जूस पीने से बचें

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है, उन्हें चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिक मात्रा में या रोजाना चुकंदर का जूस पीने से ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्या हो सकती है। खासकर, जिन लोगों का कफ असंतुलित है, उनके लिए यह सही नहीं है। इससे चेस्ट में कंजेशन हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को किडनी स्टोन है, उन्हें भी चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। चुकंदर में ऑक्सालेट होता है। यह तत्व किडनी में स्टोन बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

निष्कर्ष

चुकंदर का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है, फिर भी इसका सेवन रोज किया जाना अच्छा नहीं होता है। विशेषकर, जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्या है, उन्हें भी इससे दूरी बनाए रचानी चाहिए। चुकंदर का जूस हमेशा सीमित मात्रा में ही पिएं। सिर्फ चुकंदर का जूस पीने के बजाय, इसमें गाजर मिक्स करें। इससे इसमें मौजूद पोषक तत्वों में इजाफा हो सकता है। हां, अगर चुकंदर का जूस पीने के बाद किसी तरह की समस्या ट्रिगर होने लगे, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या करेला जूस वाकई शुगर खत्म कर देता है? जानिए सच्चाई जो हर डायबिटिक को पता होनी चाहिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 13, 2025 18:11 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS