Lifestyle Changes To Manage Menopause Symptoms: मेनोपॉज स्त्री के जीवन का अहम पड़ाव होता है। मेनोपॉज स्त्री में 45 से 50 साल की उम्र के बाद हो सकता है। मेनोपॉज होने पर महिला में शारीरिक तौर के साथ मानसिक तौर पर भी कई तरह के बदलाव होते हैं। मेनोपॉज पर चिड़चिडापन, ड्राई स्किन, तनाव, , मूड स्विंग और हड्डियां कमजोर जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस समय महिला को अपनी डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। अक्सर मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में कमजोरी भी काफी आ जाती है। इस कारण महिलाओं को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। इन बदलावों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
धूम्रपान छोड़ें
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए महिलाओं को धूम्रपान हरगिज नहीं करना चाहिए। धूम्रपान शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ मेनोपॉज के लक्षणों को भी बढ़ाता हैं। धूम्रपान फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ चिड़चिड़ापन और तनाव को भी बढ़ा सकता है।
अल्कोहल के सेवन से बचें
शराब के सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है। महिलाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। शराब के सेवन से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ लिवर की बीमारी का खतरा भी बढ़ता है।
स्वस्थ वजन
महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना भी जरूरी होता है। ज्यादा वजन से शरीर में कई तरह की बीमारियां का खतरा बढ़ सकता हैं। स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए डाइट में फलों, नट्स और हरी सब्जियों को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- Breast Cancer Awareness Month: ये 5 जोखिम कारक बढ़ाते हैं ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क, डॉक्टर से जानें
विटामिन डी
महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए विटामिन डी भी लेना चाहिए। यह आंतों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन डी के सेवन करने के लिए बादाम, पालक, केल, सफेद बीन्स, पनीर, दूध और दही को डाइट में शामिल करें।
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज से भी मेनोपॉज के लक्षणों को कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज करने से वजन कम होने के साथ तनाव भी कम होता है। एक्सरसाइज करने से ऑस्टियोपोरोसिस के विकास के जोखिम को कम करने में मदद करता है। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में महिलाओं को यह बदलाव करने चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
Sexual Health: सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े इन 5 लक्षणों को महिलाएं न करें नजरअंदाज, हो सकता है नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version