Sexual Infection Symptoms In Women: हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ की तरह सेक्सुअल हेल्थ भी बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। लेकिन आज भी कई लोग सेक्सुअल हेल्थ पर खुलकर बात करना पसंद नहीं करते हैं। इसी तरह कई महिलाएं सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं या जानकारी न होने पर उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं। लेकिन ये चीजें उनकी सेहत के साथ उनकी सेक्स लाइफ को भी नुकसान कर सकती हैं। ऐसे में सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना परेशानी का कारण बन सकता है। इन लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने बात कि बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से, जिन्होनें इस बारे में हमसे खास जानकारी साझा की।
सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े इन 5 लक्षणों को महिलाएं न करें नजरअंदाज- Sexual Health Symptoms Women Should Not Ignore
सेक्स के दौरान दर्द
सेक्स लाइफ से जुड़ी परेशानियों पर लोग बात करना पसंद नहीं करते, जो शरीर में पनप रही बीमारियों का कारण भी बन सकता है। सेक्स के दौरान दर्द होना आंतरिक समस्या की वजह हो सकता है। साथ ही यह इंफेक्शन, हार्मोन असंतुलन, पेल्विक सूजन या एंडोमेट्रियोसिस का कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
पेशाब के दौरान जलन होना
अगर आपको यूरिनेट के दौरान हर बार जलन महसूस होती है, तो यह इंटरनल इंफेक्शन का कारण हो सकता है। ऐसे में महिला को यूटीआई की समस्या भी हो सकती है, साथ ही कोई आंतरिक चोट भी जलन का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़े- प्राकृतिक रूप से कामेच्छा (लिबिडो) बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट की बताई ये 6 टिप्स
पीरियड्स में इर्रेगुलर ब्लीडिंग
हेल्दी पीरियड्स साइकिल में रेगुलर पीरियड्स के साथ ब्लीडिंग भी नॉर्मल होना भी जरूरी है। लेकिन अगर आपको अचानक से इर्रेगुलर ब्लीडिंग होने लगी हल, तो यह किसी आंतरिक समस्या की वजह की हो सकती हैं। साथ ही मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग और पीरियड्स में ज्यादा तो कभी कम ब्लीडिंग होना भी परेशानी का कारण हो सकता है।
बार-बार ब्लोटिंग होना
अक्सर अनहेल्दी डाइट या अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ब्लोटिंग हो जाती है। लेकिन अगर आपको कई दिनों के लगातार ब्लोटिंग हो रही है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। यह ओवेरियन कैंसर का कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको बार-बार यूरिनेट के लिए जाना, लगातार ब्लोटिंग, भूख न लगने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़े- लिबिडो बढ़ाने के लिए महिलाएं करें इन 5 फूड्स का सेवन, सेक्सुअल हेल्थ में होगा सुधार
खुजली वाले रैशेज होना
वजाना के आसपास खुजली वाले रैशेज होना साबुन या अंडरवेयर से हुए इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। वहीं कुछ मामलों में कंडोम से हुए इंफेक्शन या एसटीडी का कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा इरिटेशन और खुजली होने लगती है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है, तो बिना देश किये एक्सपर्ट से संपर्क करें। इससे समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।