Moringa Leaves For Sexual Health In Hindi: सहजन की पत्तियां या मोरिंगा, स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत प्रभावी औषधी माना जाता है। पोषण से भरपूर मोरिंगा की पत्तियों का सीधे तौर पर या इसका पाउडर आदि के रूप में सेवन करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार ''सहजन की पत्तियो में क्लोरोजेनिक एसिड होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण हो सकते हैं। जिससे यह शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मदद करते हैं। साथ ही इनमें, विटामिन ए, सी, प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। यह शरीर को पोषण देती है और भीतर से मजबूत बनाती है।" शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सहजन की पत्तियों के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सेक्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मोरिंगा बहुत लाभकारी है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इन दिनों पुरुष हो या महिलाएं, दोनों में सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली और अधिक तनाव लेना है। खराब-खानपान, एक्सरसाइज न करना और तनाव अधिक लेना, सीधे तौर पर हमारी यौन शक्ति को प्रभावित करता है। ऐसे में आप सहजन की पत्तियों का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको सेक्सुअल हेल्थ के लिए सहजन के फायदे बता रहे हैं।
सेक्सुअल हेल्थ के लिए मोरिंगा के फायदे- Benefits Of Moringa For Sexual Health
यौन शक्ति बढ़ाए
मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। यह तनाव और थकान को भी दूर करती है। इसका नियमित सेवन करने से यौन इच्छा में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: फ्लैट टमी के लिए रोज इस तरह बनाकर पिएं मोरिंगा टी, जानें रेसिपी और सेवन का सही तरीका
शुक्राणुओं की क्वालिटी बढ़ाए
मोरिंगा का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म यानी शुक्राणुओं की मात्रा और गुणवत्ता, दोनों में सुधार करने में बहुत लाभकारी है। पुरुषों में शुक्राणुओं की मात्रा कम होना, सेक्स की इच्छा में कमी और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए
यह एक पुरुष हार्मोन है। जब पुरुषों में इस हार्मोन की कमी होने लगती है, तो उनकी सेक्सुअल हेल्थ कमजोर होने लगती है। यह हार्मोन पुरुषों के शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करने से हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए ऐसे करें एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
इरेक्शन बढ़ाए
मोरिंगा का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। यह सेक्सुअल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। यह शीघ्रपतन से बचाता है और आपकी सेक्स के दौरान लंबे समय तक टिके रहने में मदद करती है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version