Expert

मॉनसून में खराब खान-पान से बढ़ जाता है बीमारियों का जोखिम, बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

मॉनसून के दौरान बाहर का तला भूना खाने से दूर रहें। आगे जानते हैं इंफेक्शन से बचने के कुछ जरूरी टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में खराब खान-पान से बढ़ जाता है बीमारियों का जोखिम, बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

मॉनसून का मौसम आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान करता है, लेकिन बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी रहती है। इसकी वजह से बैक्टीरिया पनपने का संभावना अधिक होती है। इस समय लोग तेजी से बीमार होने लगते हैं। इस समय यदि आप सावधानी न बरते, तो आपको खाने से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। बाहर का जंक फूड खाने या गंदगी से बने खाने में बैक्टीरिया जल्द पनपते हैं। यह बैक्टीरिया आपको बीमार करने का मुख्य कारण होते हैं। आगे डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि मॉनसून के मौसम में खाने से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए क्या करें? 

मॉनसून में बीमारियों से बचने के लिए उपाय | Essential Tips To Avoid Foodborne Diseases In This Rainy Season In Hindi 

स्वच्छता का ध्यान रखें

मॉनसून के मौसम में आपको स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। भोजन को छूने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। खाना खाने के लिए आप जो बर्तन इस्तेमाल करें, वह साफ से धुले होने चाहिए। इसके अलावा, खाना बनाते समय हाथों को जमीन पर या बालों को छूने से बचें। 

फ्रेश फूड का ही सेवन करें

बरसात के मौसम में खाना बनाते समय ताजी सामग्री का ही उपयोग करें। नमी की वजह से भोजन कम समय में ही खराब हो सकता है। पकाने या खाने से पहले सब्जियों, नॉन वेज और फ्रूट को अच्छी तरह से धो लें। साथ ही, यह देखें कि कहीं वो खराब तो नहीं हो रहे हैं। अगर, सब्जी या फ्रूट का कलर बदल गया है, तो ऐसी स्थिति में सब्जी या फ्रूट का सेवन न करें। 

food plan in rainy season

खाने को सही तरह से पकाएं 

आहार को अच्छी तरह से पकाना बैक्टीरिया और रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए एक आवश्यक कदम माना जाता है। विशेष रूप से मांसाहार  भोजन को निश्चित समय से कम में न पकाएं। अधपके या कच्चे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि वे भोजन से होने वाली बीमारियों का बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।

भोजन को सही तरह से स्टोर करें

बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस को रोकने के लिए सही तरह से स्टोर करना बेहद महत्वपूर्ण है। बचे हुए भोजन को अगर दोबारा खाना है, तो ऐसे में उसको फ्रिज के निश्चित तापमान में रखें। बार-बार अलग-अलग टेम्पेरचर से खाना जल्दी खराब हो सकता है। 

स्ट्रीट फूड से बनाएं दूरी

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड आपको अच्छे लग सकते हैं। लेकिन कई बार ये आपको बीमार करने की एक बड़ी वजह बन सकते हैं। अगर, इसे बनाते समय सही सावधानी न बरती गई हो, तो आपको पेट संबंधी समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें : गले की खराश में इस तरह करें अदरक का इस्तेमाल, मिलेगा जल्द फायदा

बारिश के दौरान साफ पानी पीने की आदत बनाएं। गंदे पानी को पीने आप किसी भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इस मौसम में तली भूनी चीजों का सेवन न करें। साथ ही, आपको घर का ही खाना खाने की आदत बनानी चाहिए। 

 

Read Next

मसल्स बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 विटामिन्स, आज से ही करें डाइट में शामिल

Disclaimer