Vitamins For Muscle Growth:आज अधिकतर लोग बॉडी बनाने की चाहत रखते है। लेकिन कई बार संपूर्ण आहार और एक्सरसाइज करने के बाद भी मसल्स का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता। कई बार इस चीज से लोग परेशान होकर कई तरह के पाउडर और दवाईयों का सेवन करने लगते हैं। ये चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती हैं और इसका सीधा असर हेल्थ पर भी पड़ता है। ऐसे में मसल्स बनाने के लिए कुछ खास विटामिन्स की मदद ली जा सकती है । इन विटामिन्स के सेवन से बॉडी बनने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इन विटामिन्स को प्राप्त करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। शरीर में इन विटामिन्स की कमी से मांसपेशियां कमजोर होने के साथ बॉडी भी नहीं बनती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बॉडी बनाने के लिए कौन-सा विटामिन लेना चाहिए?
विटामिन डी
विटामिन डी शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस विटामिन के सेवन से मांसपेशियों की वृद्धि होती है। विटामिन डी मेटॉबोलिज्म को बढ़ाकर पाचन-तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ हेल्दी भी रहती हैं। डाइट में विटामिन डी को शामिल करने के लिए अंडे की जर्दी, मशरूम, सोया मिल्क, संतरा और पनीर खाया जा सकता हैं।
विटामिन बी
विटामिन बी शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। यह शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन देने के साथ ही मेटॉबोलिज्म को बढ़ाता है। विटामिन बी की कमी से मांसपेशिया कमजोर होती हैं। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम भी ठीक से काम नहीं करता है। यह बॉडी बनाने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। विटामिन बी की जरूरत को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे और चिकन खाए जा सकते हैं।
विटामिन ए
विटामिन ए के सेवन से भी बॉडी बनाने में मदद मिलती है। यह मसल्स ग्रोथ को बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। विटामिन ए के सेवन से प्रोटीन शरीर में अच्छे से पचता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और बॉडी बनाते हैं। विटामिन ए के लिए डाइट में दही, सोयाबीन , पालक और पपीते को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल
विटामिन सी
विटामिन सी हड्डियों को मजबूत करने के साथ उनको हेल्दी रखने में भी मदद करता है। विटामिन सी के सेवन से कोलेजन का निर्माण होता है। विटामिन सी के सेवन के लिए आंवला, पुदीना, पपीता, टमाटर, कीवी और नारंगी का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मसल्स को एक्टिव रखते हैं।
विटामिन ई
मसल्स ग्रोथ के लिए विटामिन ई काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर में मसल्स सेल्स की सुरक्षा करता है। विटामिन ई के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। विटामिन ई के सेवन के लिए डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, गेंहू और ब्रोकली को शामिल किया जा सकता है।
बॉडी बनाने के लिए इन विटामिन्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन विटामिन्स का सेवन करें।
All Image Cedit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version