Foods That Help Prevent Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स शरीर पर होने के कई कारण हो सकते है। जैसे मोटापा, डिलीवरी के बाद और वजन कम होने की वजह से भी ये समस्या हो सकती हैं। स्ट्रेच मार्क्स सुंदरता को कम करने के साथ मनपसंद कपड़े पहनने से भी रोकते है। अक्सर स्ट्रेच मार्क्स जांघों के आसपास, हाथों और पेट पर हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने से आत्वविश्ववास को भी कमजोर होता है। बहुत से लोग इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए मार्केट में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कुछ खास तरह के फूड्स का सेवन किया जा सकता है। यह फूड्स खाने से शरीर हेल्दी होने के साथ स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करते हैं। इन फूड्स के सेवन से त्वचा में कोलेजन बढ़ता है। जिससे खिंचाव के निशान कम होते है। यह फूड्स त्वचा को कोमल बनाते है। इन फूड्स में मौजूद फाइबर त्वचा की लोच बनाए रखने में मदद करता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। उन्होंने विस्तार से उन फूड्स के बारे में जानकारी दी। जिनको डाइट में शामिल करने से स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता हैं।
ओमेगा-6 फैटी एसिड फूड्स
शरीर से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए ओमेगा-6 फैटी एसिड रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये फूड्स सूजन को कम करके स्ट्रेच मार्क्स से होने वाले खिंचाव के निशान को कम करते हैं। ओमेगा-6 फैटी एसिड फूड्स को खाने के लिए डाइट में अंडा, साबुत अनाज, बादाम, अखरोट और टोफू को खा सकते हैं।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इन सब्जियों के सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। अधिकतर इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है। जिससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम होते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से त्वचा लचीली होने के साथ सॉफ्ट भी होती है। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए ब्रोकोली, पालक, शिमला मिर्च, शकरकंद और कद्दू को डाइट में शामिल करें।
कोलेजन- रिच फूड्स
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए डाइट में कोलेजन- रिच फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है। कोलेजन वह प्रोटीन है जो आपकी त्वचा को संरचना और उसे कोमल बनाता है। शरीर में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने के लिए टमाटर, काजू, बींस और चिकन को शामिल किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- क्रैनबेरी की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका
नट्स
नट्स के सेवन से भी स्ट्रेच मार्क्स को किया जा सकता हैं। नट्स में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने के साथ स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करता हैं। इनके सेवन से शरीर में होने वाली सूजन की समस्या भी दूर होती है। नट्स में काजू, बादाम, और अखरोट को शामिल किया जा सकता हैं।
प्रोटीन-रिच फूड्स
प्रोटीन-रिच फूड्स के नियमित सेवन से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता हैं। इन फूडस् के सेवन से त्वचा टाइट होने के साथ स्ट्रेच मार्क्स भी कम होते हैं। प्रोटीन-रिच फूड्स के लिए डाइट में अंडे, पनीर, मछली और नट्स का सेवन करें।
स्ट्रेच मार्क्स के निशान को कम करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version